फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ओवरलोड डंपर की टक्कर से कार में फंसे दो लोग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद जिंदा बाहर निकाला

ओवरलोड डंपर की टक्कर से कार में फंसे दो लोग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद जिंदा बाहर निकाला

Thu, 07 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड डंपर की टक्कर से कार में फंसे दो लोग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद जिंदा बाहर निकाला
ओवरलोड डंपर की टक्कर से कार में फंसे दो लोग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली (सोनीपत)। जीटी रोड पर रसोई के पास ओवरलोड डंपर की टक्कर के बाद एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर दो लोग फंस गए। राहगीरों ने उन्हें फंसे देखा तो करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अंदर से दोनों को सकुशल निकाला गया। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकाला।
यूपी के जिला लखनऊ के गांव बलरामपुर निवासी नारायण शुक्ला ने बताया कि बुधवार को वह अपने एक अन्य साथी के साथ कार में सवार होकर गन्नौर से दिल्ली जा रहा था। जीटी रोड पर रसोई के पास तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार की स्थिति को देखकर सभी कह रहे थे इसमें सवार दोनों लोगों का बचना मुश्किल है। राहगीर जब कार के पास गए तो उन्हें दो लोग कार में फंसे दिखे। फिर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उन्हें गाड़ी के क्षतिग्रस्त हिस्सों को तोड़कर बाहर निकाला। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नारायण शुक्ला ने कहा भगवान बनकर आए राहगीर
हादसे के बाद सकुशल बचकर कार से बाहर निकले नारायण शुक्ला बार-बार राहगीरों का आभार जता रहे थे। उनके मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि राहगीर उनके लिए भगवान बनकर पहुंचे। अगर राहगीर व आसपास के लोग मदद को नहीं आते तो उन्हें जिंदगी की कोई उम्मीद नहीं लग रही थी। उन्हें नहीं पता कि हादसा कैसे हुआ। बस खुद को कार में फंसे पाया। हर कोई उन्हें बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बचाकर बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद लगा जाम
जीटी रोड पर हुए हादसे के बाद सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया। हादसे के बाद राहगीर क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकालने लगे। वाहन चालकों को काफी देर तक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि कार हादसे के बाद पास ही स्थित ड्रेन में नहीं गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed