फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर में घुसकर परिवार पर हमला, जबरन कार में अगवा कर ले जाने का प्रयास, तीन आरोपी काबू

घर में घुसकर परिवार पर हमला, जबरन कार में अगवा कर ले जाने का प्रयास, तीन आरोपी काबू

Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर परिवार पर हमला, जबरन कार में अगवा कर ले जाने का प्रयास, तीन आरोपी काबू
घर में घुसकर परिवार पर हमला, जबरन कार में अगवा करने का प्रयास, तीन काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर की तीर्थ मार्केट के पास स्थित घर में घुसकर हमलावरों ने एक परिवार के सदस्यों से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को गाड़ी में डाल कर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान परिवार के सदस्य ने पुलिस को शिकायत दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीर्थ मार्केट की रहने वाली बिमला ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की रात परिजनों के साथ घर में थी। इसी दौरान उनके घर में विकास, सोनू, वीरेंद्र, मंजीत व तीन अन्य युवक जबरन घुस आए। उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सभी नशे की हालत में थे। उनके हाथों में हथियार भी थे। आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही परिवार के सदस्यों को गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास भी किया। इसी बीच बिमला का बेटा भागकर थाना शहर पुलिस के पास पहुंच गया। मामले की सूचना मिलते ही थाने में तैनात मुख्य सिपाही दिनेश मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से तीन आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने महिला बिमला के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही हमला करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed