फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला के सिर में सिल मारकर हत्या, बेटा स्कूल से आया तो पड़ा मिला शव

महिला के सिर में सिल मारकर हत्या, बेटा स्कूल से आया तो पड़ा मिला शव

Wed, 21 Feb 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
महिला के सिर में सिल मारकर हत्या, बेटा स्कूल से आया तो पड़ा मिला शव
महिला के सिर में सिल मारकर हत्या, बेटा स्कूल से आया तो पड़ा मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। कुंडली गांव के बाहरी छोर में एक मकान में महिला के सिर में सिल-बट्टे वाले सिल से हमला करके हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के बारे में उस समय पता चला, जब उसका बेटा स्कूल से घर आया। उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया तो वह थाने में पहुंच गए। वहां पुलिस को पूरा मामला बताया गया तो पुलिस ने घर में पहुंचकर छानबीन की तो घर के अंदर का सामान भी बिखरा पड़ा था। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
बिहार का रहने वाला कैलाश पिछले लगभग दस साल से अपने परिवार के साथ कुंडली के बाहरी छोर में अपना मकान बनाकर रह रहा था। कैलाश पिछले दो महीने से बिहार अपने गांव गया हुआ है तो कुंडली वाले घर में उसकी पत्नी मुन्नी (40) व बेटा सौरभ यादव रह गए। सौरभ मंगलवार सुबह ही स्कूल चला गया जो दिल्ली के सिंघू स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ता है। सौरभ मंगलवार दोपहर को लगभग दो बजे स्कूल से वापस घर आया तो उसको अपनी मां का शव घर के अंदर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके शव के पास ही भारी सिल पड़ी हुई थी, जिससे साफ हो गया कि उसकी हत्या सिर में सिल मारकर की गई है। सौरभ ने इस बारे में पड़ोसियों को बताया तो वह सौरभ को लेकर थाने में पहुंचे और वहां पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने घर पहुंचकर छानबीन की तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भेज दिया और महिला के बेटे सौरभ के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
लूट समेत कई बातों को ध्यान में रखकर जांच कर रही पुलिस
महिला मुन्नी अपने घर के बाहर ही परचून की दुकान भी करती थी और वह घर का काम निपटाने के बाद दुकान पर बैठती थी। पुलिस का मानना है कि जिस तरह से घर का सामान बिखरा पड़ा था, उससे लूट की घटना को अंजाम देने के लिए भी हत्या की जा सकती है। लेकिन पुलिस अभी इसकी भी जांच कर रही है कि घर से जेवर व अन्य कोई सामान हत्या करने वाले लेकर गया है या नहीं। इसके साथ ही किसी अन्य बात को लेकर रंजिश में हत्या करने वाली बात को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कुंडली के बाहरी छोर पर मकान में महिला की हत्या होने की सूचना मिली थी, जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है, लेकिन अहम जानकारी नहीं मिल सकी है। आरोपी का पता लगाकर जल्द पकड़ा जाएगा।
-प्रवीण, एसएचओ, कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed