फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12th class student living in Nanihal in Sonipat was attacked and killed with needle

Sonipat:ननिहाल में रह रहे 12वीं के छात्र की सुएं से हमला कर हत्या, मोमोज खिलाने के बहाने बुलाकर ले गए थे आरोपी

Fri, 28 Jul 2023 02:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 28 Jul 2023 02:51 PM IST
सार

गोहाना की वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका भांजा विवेक उनके पास रहता है। उनकी बहन रचना चंडीगढ़ में जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उनके बहनोई की मौत हो चुकी है। विवेक गोहाना के ही सत्यानंद स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था।

विज्ञापन
12th class student living in Nanihal in Sonipat was attacked and killed with needle
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के मुगलपुरा रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने युवक की सुएं से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक अपने ननिहाल में रह रहा था। युवक के मामा का आरोप है कि उसके भांजे को मोमोज खाने के बहाने बुलाकर ले जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक के मामा के बयान पर 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मुगलपुरा रोड पर गुरुद्वारे के सामने के सामने दिया वारदात को अंजाम
गोहाना की वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका भांजा विवेक उनके पास रहता है। उनकी बहन रचना चंडीगढ़ में जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। उनके बहनोई की मौत हो चुकी है। विवेक गोहाना के ही सत्यानंद स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। सुनील ने बताया कि उनके भांजे का कई दिन पहले कुछ युवकों से मामूली कहासुनी को लेकर झगडा हो गया था। जिसमें मामला सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में रहती है युवक की मां, पिता की हो चुकी है मौत
उन्होंने बताया विवेक को कुछ युवक मोमोज खिलाने के बहाने बुलाकर ले गए थे। जब वह रात करीब नौ बजे  मुगलपुरा रोड पर गुरुद्वारे के सामने था तो इसी दौरान 11 युवकों ने मिलकर उस पर बर्फ तोड़ने के सुएं से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। सुनील ने बताया कि उनके भांजे पर आर्यन, अनिकेत उर्फ कट्टी, अर्जुन, शशि, सिद्धार्थ, विशू, शिवम, मयंक, काव्या, विनोद व राहुल ने हमला किया था। जिसमें उनका भांजा बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने उनके भांजे को गोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना गोहाना पुलिस ने सुनील के बयान पर 11 हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।


अधिकारी के अनुसार
मुगलपुरा रोड पर गुरुद्वारे के पास युवक को सुएं मारकर घायल कर दिया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के मामा के बयान पर 11 हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। -इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed