{"_id":"5c2e5fe3bdec22571875c10a","slug":"121546543075-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास से गाड़ी लूटकर रोहतक पहुंचा बदमाश, जीपीएस सिस्टम से पीछा करके पुलिस ने फायरिंग कर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के पास से गाड़ी लूटकर रोहतक पहुंचा बदमाश, जीपीएस सिस्टम से पीछा करके पुलिस ने फायरिंग कर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी के पास से गाड़ी लूटकर रोहतक पहुंचा बदमाश, जीपीएस सिस्टम से पीछा करके पुलिस ने फायरिंग कर पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। बहालगढ़ चौकी के पास से देर रात ढाबा मालिक को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी गाड़ी लूटकर भागे बदमाश को पुलिस ने रोहतक के गांव सांघी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद पुलिस गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से उसके पीछे लग गई थी। पुलिस ने सांघी के पास पहुंचने के बाद गाड़ी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद आरोपी उतरकर भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गाड़ी के अंदर 42 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन भी था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
गांव खेवड़ा निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि वह गांव में ढाबा चलाता है। बुधवार देर रात गांव से बहागलगढ़ सब्जी खरीदने आया था। वह अपनी ब्रेजा गाड़ी में था। जब वह खरीददारी के लिए गाड़ी के पास खड़ा था इसी दौरान एक युवक उनके पास आया। युवक ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर उनकी गाड़ी को छीन लिया और फरार हो गया। गाड़ी में सोनू का मोबाइल व 42 हजार रुपये की नकदी थी। जिस पर सोनू ने तुरंत चंद कदम दूर स्थित चौकी में जाकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जिस तरफ युवक गाड़ी लेकर भागा उस तरफ अपनी गाड़ी दौड़ा दी। साथ ही सोनू ने पुलिस को बताया कि उसकी उसकी गाड़ी में जीपीएस सिस्टम है। जिसकी मदद से राई थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल, बहालगढ़ चौकी प्रभारी नरेश, एसआई पूर्ण सिंह ने बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। मामले में सीआईए प्रभारी इंदीवर व सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र की टीमों ने भी बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। गांव सांघी के पास पहुंचने पर पुलिस ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी। गोली लेफ्ट साइड में लगने के बाद आरोपी गाड़ी से उतरकर भाग निकला। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी पहचान सांघी निवासी सूरज के रूप में दी। पुलिस ने उसके खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
फिल्मी स्टाइल में पुलिस को भगाता रहा बदमाश
गाड़ी लूट के मामले में बदमाश सूरज ने पुलिस को रातभर फिल्मी स्टाइल में जमकर छकाया। बदमाश खरखौदा से निरथान गांव के रास्ते भागा था। निरथान में सदर थाना प्रभारी रमेशचंद्र की टीम ने आरोपी की गाड़ी के सामने बग्गी अड़ा दी। जिससे वह वापस मोड़कर दूसरी गली से भाग निकला। वहां से वह सांपला होते हुए गांवों की गलियों से झज्जर पहुंचा। झज्जर से वापस गांव बालंद पहुुंचा। वहां पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वहां भी चकमा देकर रोहतक पहुंच गया। रोहतक से आरोपी सांघी गांव में गया। वहां पर पुलिस ने गली में बग्गी खड़ी कर दी। जिसके ऊपर से आरोपी भाग निकला। वहां से गांव चिड़ी, जुलाना, लाखन माजरा होते हुए वापस चिड़ी गांव में पहुंचा। चिड़ी से वह सांघी गांव में आ गया। वहां सीआईए टीम ने आरोपी की गाड़ी पर गोली चला दी। जिसके बाद वह दबोचा गया।
विज्ञापन
जीपीएस सिस्टम बना मददगार
सोनू ने पुलिस को जब बताया कि उसकी गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा है तो पुलिस ने जीपीएस की मदद से आरोपी की गाड़ी का पीछा किया। जीपीएस से पुलिस को आरोपी की पल-पल की जानकारी मिल रही थी। उसके बावजूद पुलिस को उस तक पहुंचने में करीब सात घंटे लग गए। जिसके बाद ही आरोपी दबोचा जा सका।
सोनीपत में दो मामलों में नामजद रहा है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी सूरज सोनीपत में जुलाई, 2018 में निरथान गांव में हुई युवक की हत्या में नामजद रहा है। वहीं वर्ष 2017 में उसे सिविल लाइन थाना में अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया था।
तीन दिन के रिमांड पर लिया आरोपी
पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस के अनुरोध पर पूछताछ के लिए सूरज को तीन दिन के रिमांड पर देने के आदेश दिए हैं। पुलिस अब सूरज से अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ करेगी।
फेसबुक पर हथियार के साथ करता है फोटो पोस्ट
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी सूरज को फेसबुक पर हथियार व नोटो की गड्डियों के साथ फोटो पोस्ट करने का शौक है। वह अक्सर अपने फेसबुक पेज पर ऐसे फोटो अपलोड करता रहता है। वह हाथों में हथियार व नोट लेकर अपनी पोस्ट डालता रहा है।