फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिस युवक की पत्नी ने करार्ई थी हत्या, दिल्ली पुलिस शव बरामद करके कर चुकी है अंतिम संस्कार

जिस युवक की पत्नी ने करार्ई थी हत्या, दिल्ली पुलिस शव बरामद करके कर चुकी है अंतिम संस्कार

Mon, 24 Dec 2018 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिस युवक की पत्नी ने करार्ई थी हत्या, दिल्ली पुलिस शव बरामद करके कर चुकी है अंतिम संस्कार
नहर में फेंका शिवकुमार का शव हैदरपुर हैड से बरामद कर दिल्ली पुलिस ने किया था अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के जीवन विहार निवासी शिवकुमार की हत्या पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी से कराई थी। शव को रोहट नहर में पत्थर से बांधकर फेंका गया था। यही नहर दिल्ली के हैदरपुर की ओर जाती है। दिल्ली पुलिस ने 12 सितंबर को शिवकुमार का शव अज्ञात में बरामद कर उसकी शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। अब आरोपियों के पकड़े जाने पर सोनीपत पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस से लाए गए कपड़ों से परिजनों ने शिवकुमार का शव होने की पहचान कर ली है। इसके साथ ही शिवकुमार की हत्या से रहस्य का पर्दा उठ गया है।
विदित रहे कि मूलरूप से गांव मलिकपुर फिलहाल जीवन विहार निवासी आरती ने 26 सितंबर को पुलिस को बताया था कि उसका पति शिव कुमार उर्फ बॉबी (29) नौ सितंबर की सुबह से लापता है। महिला ने अज्ञात पर उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी एएसआई दिलावर सिंह ने मामले की जांच की तो पता लगा था कि महिला की यह दूसरी शादी थी। वह शिवकुमार से भी तलाक ले चुकी थी। हालांकि बाद में दोबारा पति के साथ रहने लगी। कुछ समय ने दोनों के बीच फिर से अनबन चल रही थी। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर बुधवार देर शाम आरती को थाने में बुलाकर पूछताछ की थी। उस समय उसने चौंकाने वाला खुलासा किया था। आरती ने बताया था कि उसने अपने प्रेमी मयूर विहार निवासी दीपक से कहकर शिवकुमार की हत्या करा दी है। उसके पति की हत्या प्रेमी दीपक व उसके दोस्त बड़वासनी निवासी अशोक ने मिलकर की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने वीरवार शाम को आरोपी दीपक व अशोक को काबू कर लिया था। जिन्होंने 8 सितंबर को बहाने से शिवकुमार को रोहट नहर पर ले जाकर शराब पिलाने के बाद गला दबाकर व चेहरे और सिर पर ईंट से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया था। उन्होंने बताया था कि शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन

12 सितंबर को दिल्ली में मिला था शिवकुमार का शव
पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवकुमार का शव 12 सितंबर को बरामद हो चुका है। दिल्ली पुलिस ने केएन काटजू मार्ग, नहर के हैदरपुर हैड से शिवकुमार का शव बरामद किया था। रोहट नहर सोनीपत की ओर से दिल्ली जाती है। पुलिस ने 72 घंटे तक शव को रखने के बाद उसका पोस्टमार्टम करा दिया था। पुलिस ने उसके कपड़े बरामद कर लिए हैं। जिन्हें दिल्ली से मजिस्ट्रेट की अनुमति लेकर सोनीपत में मजिस्ट्रेट के सामने शिवकुमार के परिजनों को दिखाया गया। परिजनों ने कपड़े देखकर उसकी पहचान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले की जांच में सामने आया है कि उसका शव नहर के हैदरपुर हैड से बरामद हो चुका है। दिल्ली पुलिस शव का अंतिम संस्कार भी कर चुकी है। उसके कपड़ों से परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है।
रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed