फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   संशोधित फाइल....रोडवेज बस के कुचलने से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने हंगामा कर शव लेने से किया इंकार

संशोधित फाइल....रोडवेज बस के कुचलने से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने हंगामा कर शव लेने से किया इंकार

Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
संशोधित फाइल....रोडवेज बस के कुचलने से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने हंगामा कर शव लेने से किया इंकार
रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत, नामजद रिपोर्ट नहीं लिखने पर परिजनों ने हंगामा कर शव लेने से किया इंकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बहालगढ़ रोड पर ईसीई फैक्टरी के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान परिजनों ने रोडवेज बस चालक पर नामजद मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने जांच करने की बात कही तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप था सीसीटीवी में जब बस व चालक दिख रहे हैं तो इसके बाद भीअज्ञात पर मामला दर्ज करना गलत है। जिस पर सिविल लाइन थाना प्रभारी ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। करीब तीन घंटे तक हंगामा करने के बाद परिजन शव लेकर गए।
आंबेडकर कॉलोनी खेवड़ा निवासी रवि (26) सोमवार को अपनी बाइक पर सवार होकर खेवड़ा से सोनीपत की तरफ जा रहा था। जब वह ईसीई फैक्टरी के सामने पहुंचा तो इसी दौरान रोडवेज बस चालक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद रवि सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके भाई विजय ने मामले की सूचना सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने विजय के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने इस दौरान शव लेने से मना कर दिया। उन्होंने हंगामा करते हुए रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। परिजनों ने बताया कि रवि अविवाहित था। वह सुबह जरूरी काम से सोनीपत आ रहा था। रवि की मौत से परिजन स्तब्ध हैं। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई सही ढंग से नहीं की। पुलिस अब तक आरोपी की पहचान नहीं कर सकी है। जबकि बस सीसीटीवी में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में जुटे ग्रामीण तो पुलिस बल किया तैनात
गांव खेवड़ा में पुलिस कार्रवाई पर रोष जताते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। जिस पर ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में बढ़ने से पुलिस बल को बुलाना पड़ा। जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी के आश्वासन पर हुए शांत
थाना प्रभारी सवित ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इसे लेकर ठोस कार्रवाई करेंगी। इसके लिए सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द चालक का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed