फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   12 year old deaf and dumb girl sexually assaulted in a hostel in Sonipat of Haryana

Sonipat: हॉस्टल में 12 वर्षीय मूक बधिर बच्ची का यौन उत्पीड़न, हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर गए तो हुआ खुलासा

Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
सार

हरियाणा के एक गांव की रहने वाली बच्ची के साथ उत्पीड़न हुआ है। 12 साल की बच्ची को हालत बिगड़ने पर 4 जून को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
12 year old deaf and dumb girl sexually assaulted in a hostel in Sonipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत शहर के एक हॉस्टल में 12 साल की मूक बधिर बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक गांव की बच्ची 24 से 31 मई के बीच हॉस्टल में रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को पीजीआई रोहतक ले गए तो यौन उत्पीड़न का पता लगा। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस और चिकित्सक विशेषज्ञों की मदद से बच्ची से संवाद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


12 वर्षीय मूक बधिर बच्ची सोनीपत के स्पेशल स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। उसको वर्ष 2020 में स्कूल में लाया गया था। बच्ची के पिता ने 24 मई को उसको स्कूल में छोड़ा था। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर वह बच्ची को 31 मई को गांव ले गए। परिजनों के अनुसार बच्ची की हालत बिगड़ी हुई थी। चिकित्सक को दिखाया तो उनके परामर्श पर उसे 4 जून को पीजीआई में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां पर चिकित्सकों की टीम ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किए जाने की पुष्टि की। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने विशेषज्ञ की सहायता से बच्ची से जानकारी ली। जिस पर पुलिस ने पिता के बयान पर तीन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दो लोग बाहर से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी प्रभारी एएसपी निकिता खट्टर को बनाया गया है। उनका कहना है कि मूक बधिर बच्ची से संवाद में समस्या आ रही है। उसकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed