फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आखिर कब थमेगी शिक्षण सस्थाओं में चोरी, अब वैंकटेश्वर कॉलेज से चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया

आखिर कब थमेगी शिक्षण सस्थाओं में चोरी, अब वैंकटेश्वर कॉलेज से चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया

Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आखिर कब थमेगी शिक्षण सस्थाओं में चोरी, अब वैंकटेश्वर कॉलेज से चोरों ने लाखों का सामान उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन

सोनीपत। पुलिस के लाखों दावों के बावजूद शिक्षण संस्थानों में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले सरकारी शिक्षण संस्थान चोरों का निशाना बनते थे, लेकिन अब तो निजी शिक्षण संस्थानों में भी वारदात होने लगी है। चोरों ने अब वैंकटेश्वर कॉलेज आफ एजूकेशन को निशाना बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिय। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव राजपुर स्थित वैंकेटेश्वर कॉलेज आफ एजूकेशन के सचिव अतुल गोयल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने कॉलेज में सेंध लगा दी। चोरों ने ताले तोड़कर लाखों का सामान उड़ा लिया। चोरी की सूचना उन्हें चौकीदार नरेश ने दी। मौके पर पहुंच कर जांच की तो देखा कि चोर कॉलेज से 11 एलईडी व चार सीपीयू तथा पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। फिर मामले की सूचना मुरथल थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
वैंकटेश्वर कॉलेज में चोरी की शिकायत मिली है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। जिससे जल्द घटना का पटाक्षेप किया जा सके।
फूल कंवार, थाना प्रभारी मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed