फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम तोडने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम तोडने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम तोडने का प्रयास, मुकदमा दर्ज
गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम तोड़ने का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के एटलस रोड पर चोरों ने गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि वह तोड़ नहीं पाए। बाद में बदमाश मौके से फरार हो गए। नकाबपोश दो बदमाशों ने गार्ड को चाकू की नोंक पर काबू कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने मामले की सूचना संबंधित शाखा प्रबंधक व पुलिस को दी। पुलिस ने लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए।
एटलस रोड स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में एसबीआई का एटीएम है। एटीएम पर बतौर गार्ड नियुक्त गांव हरसाना खुर्द निवासी वेदपाल बुधवार रात को एटीएम की सुरक्षा में मौजूद था। रात करीब 10 बजकर 55 मिनट पर मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक एटीएम पर पहुंचे। दोनों युवक एटीएम केबिन के अंदर घुस गए और गार्ड वेदपाल को चाकू की नोंक पर काबू कर लिया। दोनों युवक साथ लाए हथोड़े व अन्य औजार से एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने लगे। वेदपाल ने पुलिस को बताया कि इस दौरान युवक उसे चाकू दिखा धमकाते रहे। करीब आधा घंटे तक युवक एटीएम को तोड़ने का प्रयास करते रहे। हालांकि वह तोड़ नहीं सके। बाद में उन्होंने एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी, इलेक्ट्रोनिक्स लॉक व अन्य सामान तोड़ दिए। इसके बावजूद एक सीसीटीवी सुरक्षित रह गया है। बदमाशों के जाने के बाद उसने प्रबंधक व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक प्रबंधक के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की फुटेज लेने का प्रयास शुरू कर दिया है। जिसके आधार पर बदमाशों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन


बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों की पहचान कर उन्हें काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवित, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।

खरखौदा में उखाड़ ले गए एटीएम का पता नहीं
सोनीपत। खरखौदा में एचएडीएफसी बैंक के एटीएम को चोर उखाड़कर ले गए थे। इसमें करीब छह लाख रुपये भरे हुए थे। पुलिस अभी तक इसका सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में भी चोरी का प्रयास किया गया था। तोड़ने की कोशिश की गई थी। पुलिस इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि इससे पहले सोनीपत शहर में कई एटीएम से रुपये भी चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed