{"_id":"5ab6b1834f1c1b90778b76d7","slug":"111521922435-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पहले शादी में आई महिला ने भाइयों के साथ मिलकर रचा था हत्या का षड्यंत्र, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह पहले शादी में आई महिला ने भाइयों के साथ मिलकर रचा था हत्या का षड्यंत्र, गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव मदीना में बहन को दसवीं की परीक्षा दिलाने गए युवक की हत्या का षड्यंत्र एक माह पहले रचा गया था। पुलिस ने हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी की बहन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव जौली निवासी कविता उर्फ गीता है। महिला पर आरोप है कि वह हत्या के षड्यंत्र में शामिल रही थी। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विदित रहे कि वीरवार को गांव मदीना का राजेश (18) अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए गांव के सरकारी स्कूल में गया था। जब वह परीक्षा केंद्र के बाहर बैठा तो करीब सवा दो बजे कार सवार चार हमलावरों ने सात गोली मारकर उसकी हत्या दी थी। इस दौरान गांव के सावन (16) को भी गोली लगी थी। राजेश की हत्या से पांच माह पहले उसके बड़े भाई राकेश की भी हत्या हो चुकी है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया था। बाद में हाईवे जाम करने जाते समय पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया था। जिसके बाद मृतक के पिता सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें एक नाबालिग था। अन्य 14 को शुक्रवार को जमानत मिल सकी थी। पुलिस ने मामले में एसआई सुभाष के बयान पर गांव मदीना के सीता व पवन को हत्या व हत्या प्रयास का आरोपी बनाया है। उनके साथ ही दो अन्य पर मामला दर्ज किया गया था।
मामले में लगातार दबिश दे रही पुलिस की चार टीमों ने पवन की बहन को गिरफ्तार कर लिया है। गांव जौली निवासी कविता पर हत्या के षड्यंत्र में शामिल रहने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पवन के परिवार में एक माह पहले शादी थी। शादी के दौरान ही राजेश की हत्या का षड्यंत्र रचा गया था। आरोप है कि शादी समारोह में पवन के परिवार के सतबीर की हत्या का मामला उठा था। जिसके बाद उसका बदला लेने के लिए राजेश की हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया। पुलिस मामले ने कविता को काबू कर लिया है। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी सीता व पवन और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
वर्जन
युवक की हत्या के मामले में षड्यंत्र रचने की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि एक माह पहले ही हत्या का षड्यंत्र रचा गया था। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
राजीव देशवाल, डीएसपी गोहाना।