{"_id":"5a79f8bc4f1c1baa1b8b5fde","slug":"111517942972-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोने के सिक्के थमा पांच लाख की ठगी में एक अन्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली सोने के सिक्के थमा पांच लाख की ठगी में एक अन्य काबू
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली सोने के सिक्के थमा पांच लाख की ठगी में एक अन्य काबू
- पतला की महिला ने दर्ज कराया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो,
राई (सोनीपत)। गांव पतला की महिला को सोने के नकली सिक्के थमा पांच लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के तिजारा स्थित हादी फुल्लावास का रहने वाला मोहम्मद है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में गांव रसोई निवासी युसूफ व बल्लबगढ़ निवासी मोहम्मद जफर को पहले ही काबू कर चुकी है।
विदित रहे कि गांव पतला की रहने वाली सुनीता ने 25 नवंबर, 2016 को कुंडली पुलिस को बताया था कि उसकी गांव रसोई निवासी युसूफ से जान पहचान थी। युसूफ ने उसे कहा था कि उसे पांच लाख रुपये की जरूरत है। उसने इसके एवज में उसे सोने के सिक्के दे देगा। महिला का आरोप है कि युसूफ अपने साथ मोहम्मद व मोहम्मद जफर नाम के दो युवकों को लेकर आया था। उन्होंने उसे 100 सोने के सिक्के देकर इसके एवज में पांच लाख रुपये उधार लिए थे। महिला का आरोप है कि बाद में उसे पता लगा कि सोने के सिक्के नकली है। जब उसने आरोपी पर नकदी देने का दबाव बनाया तो उसने पैसे देने से मना कर दिया था। तब पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने मामले में युसूफ व मोहम्मद जफर को पहले ही काबू कर लिया था। अब एएसआई देवेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सिक्कोें को जंग लगने पर सच्चाई आई थी सामने
अनीता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के सिक्के देकर पैसे लेने के बाद उसने सिक्के छुपाकर रख दिए थे। बाद में जब उसने सिक्कों को देखा तो उनमें जंग लगा था। तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लग सका था।
विज्ञापन
वर्जन
महिला ने सोने के नकली सिक्के देकर ठगी करने का तीसरा आरोपी भी काबू कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
एएसआई देवेंद्र, जांच अधिकारी कुंडली थाना।