फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नौ साल की बच्ची का अपहरण कर बेचने के लिए बिहार के दरभंगा ले गया था आरोपी, गिरफ्तार कर बच्ची को किया बरामद

नौ साल की बच्ची का अपहरण कर बेचने के लिए बिहार के दरभंगा ले गया था आरोपी, गिरफ्तार कर बच्ची को किया बरामद

Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
नौ साल की बच्ची का अपहरण कर बेचने के लिए बिहार के दरभंगा ले गया था आरोपी, गिरफ्तार कर बच्ची को किया बरामद
नौ साल की बच्ची का बेचने के लिए अपहरण, आरोपी दरभंगा में गिरफ्तार, बच्ची बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के वेस्ट रामनगर से नौ साल की बच्ची का अपहरण कर उसे बेचने के लिए दरभंगा (बिहार) ले जाने के आरोपी को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दरभंगा स्टेशन पर पुलिस को देखकर बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया था। गिरफ्तार आरोपी बिहार के दरभंगा के गांव उचेती का रहने वाला राजू राम है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मूलरूप से यूपी फिलहाल वेस्ट रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने 18 जनवरी को पुलिस को बताया था कि उसकी नौ साल की बेटी अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने बच्ची के अपहरण का शक जताते हुए सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों ने पड़ोस में किराए पर रहने वाले राजू राम पर अपहरण का शक जताया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के बारे में सुराग लगाना शुरू कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिहार स्थित उसके घर से काबू कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को अपहरण कर सोनीपत से लेकर आया था। वह उसे बहाने से अपने साथ ले आया और सोनीपत स्टेशन से ट्रेन में बैठा कर दरभंगा बिहार आ गया। दरभंगा स्टेशन पर पुलिस को देखकर वह घबरा गया और बच्ची को स्टेशन पर ही छोड़ कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरभंगा से बरामद की गई मासूम
पुलिस ने मामले को लेकर जब दरभंगा पुलिस से संपर्क किया तो पता लगा कि बच्ची को जीआरपी ने बरामद कर लिया था। बच्ची एक सामाजिक संगठन के संरक्षण में रह रही है। जिस पर बच्ची को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, आरोपित से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वेस्ट रामनगर में रहने वाले व्यक्ति ने नौ साल की बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही बच्ची को बरामद कर लिया है। आरोपी बच्ची को बिहार में बेचने की फिराक मेें था। हालांकि दरभंगा स्टेशन पर पुलिस को देखकर वह बच्ची को वहीं छोड़कर भाग गया था।
सुरेश हुड्डा, थाना प्रभारी, शहर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed