फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   संदिग्ध हालत में बस स्टैंड पर वृद्धा की मौत

संदिग्ध हालत में बस स्टैंड पर वृद्धा की मौत

Sun, 23 Dec 2018 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में बस स्टैंड पर वृद्धा की मौत
ठंड से बस स्टैंड पर वृद्धा की मौत
विज्ञापन

खरखौदा। बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर एक वृद्धा बेसुध होकर अचानक गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो उसकी पहचान झज्जर जिले के दादनपुर गांव निवासी प्रेम के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि महिला की ठंड से मौत हुई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वृद्धा प्रेम शनिवार को दादनपुर से अपने मायके जाहरी गांव जा रही थी। जब वह खरखौदा के बस स्टैंड पर पहुंची तो लघुशंका के लिए वह स्टैंड के शौचालय में चली गई। इसी दौरान वह बेसुध होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद महिलाओं ने उसे संभाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed