फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टैक्सी चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कार, नकदी व कागजात लूटे

टैक्सी चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कार, नकदी व कागजात लूटे

Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कार, नकदी व कागजात लूटे
टैक्सी चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कार लूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पंजाब निवासी टैक्सी चालक को चाकू की नोंक पर काबू करने के बाद गन प्वांइट पर लेकर चार बदमाशों ने कार, नकदी व कागजात लूट लिए। बदमाश कार चालक को राई औद्योगिक क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। उन्होंने करनाल बाईपास से कार को टैक्सी में लिया था। चालक ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंजाब के जिला संगरूर के गांव चुडल खुर्द निवासी कमलदीप सिंह ने बताया कि वह पटियाला के गांव कुलारा निवासी गुरप्रीत कौर की कार पर चालक है। वह कार को टैक्सी में चलाता है। कमलदीप ने बताया कि वह 16 दिसंबर की रात को कार को लेकर करनाल बाईपास पर खड़ा था। वहां पर चार युवक उसकी सिलेरिया कार में सवार हुए। उन्होंने उसकी कार को चंडीगढ़ के लिए बुक किया था। वह चारों को कार में लेकर चंडीगढ़ के लिए चल दिया। देर रात जब वह बीसवां चौक के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर अड़ा दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता दो युवकों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर कार रुकवा ली। चौथे युवक ने भी चाकू निकाल लिया। उन्होंने उसे जबरन कार की पिछली सीट पर खींच लिया। एक युवक कार की चालक सीट पर बैठ गया और कार को लेकर राई औद्योगिक क्षेत्र में चले गए। वह उसे राई औद्योगिक क्षेत्र में उतारने के बाद उसके पास से 8 हजार रुपये, पासबुक व अन्य जरूरी कागजात छीन ले गए। वह डर गया और कार मालिक के पास पंजाब चला गया। वहां से वापस आकर चालक ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी। राई थाना पुलिस ने कमलदीप के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चालक ने हथियार के बल पर कार, नकदी व कागजात लूट की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। जल्द उनका पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई पूर्ण सिंह, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed