{"_id":"5b621a4f4f1c1b913e8b49fc","slug":"101533155919-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से मारपीट कर बाइक छीनी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से मारपीट कर बाइक छीनी, दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से मारपीट कर बाइक छीनी, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव छिछड़ाना के पास दो युवकों ने एक युवक को काबू कर उससे मारपीट कर बाइक छीन ली। हमलावरों ने उसे सुआ दिखाकर मारने की धमकी भी दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बुटाना निवासी विक्रम उर्फ कालू व प्रदीप उर्फ प्रवीण उर्फ काला है।
गांव छिछड़ाना निवासी दलबीर ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। गांव के बाहर दो युवकों ने उसे रोक लिया था। उन्होंने उससे मारपीट कर बाइक को छीन लिया था। पुलिस ने दलबीर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विक्रम व प्रदीप है। आरोपियों को एएसआई बलवान ने काबू किया है। पुलिस ने उनसे लूटी गई बाइक व सुआ बरामद कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रोहतक गोहाना से एक अन्य व्यक्ति से बैग छीना था। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।