{"_id":"5a91c2ef4f1c1b462c8b9ea0","slug":"101519502063-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को मारी ईंट, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को मारी ईंट, मौत
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को मारी ईंट, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के आईटीआई चौक के पास एक वाहन चालक का मोबाइल झपटकर भाग रहे युवक को चालक ने ईंट मार दी। सिर में ईंट लगने से झपटमार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गांव रायपुर फिलहाल शांति विहार का रहने वाला अनिल कुमार चालक का काम करता है। वह शनिवार सुबह किसी काम से आईटीआई चौक के पास गया था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। अनिल ने उनका पीछा किया और ईंट उठाकर मोबाइल छीनने वाले युवक को दे मारी। ईंट उसके सिर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बैंयापुर खुर्द निवासी दीपक के रूप में हुई। उसका साथी अर्जुन मौका पाकर फरार हो गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में दीपक के भाई रोहित के बयान पर अनिल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मृतक व साथी पर झपटमारी का मामला दर्ज
पुलिस ने अनिल की शिकायत पर हमले में मौत का ग्रास बने दीपक व उसके साथी अर्जुन पर झपटमारी का मामला दर्ज किया है। अनिल ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बताया था कि वह कैंटर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जब वह भागने लगे तो उसने एक युवक को ईंट मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
वर्जन
मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे युवक को ईंट मारने से उसकी मौत हो गई। ईंट मारने वाले युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
-कुलदीप सिंह, एएसआई, थाना सिविल लाइन सोनीपत।