{"_id":"666ccab2758ca81e0a0b3164","slug":"crime-unit-and-fda-team-took-samples-of-butter-and-cheese-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119680-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: क्राइम यूनिट व एफडीए टीम ने मक्खन, पनीर के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: क्राइम यूनिट व एफडीए टीम ने मक्खन, पनीर के नमूने लिए
Sat, 15 Jun 2024 04:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव टेहा में मक्खन व पनीर के नमूने लेती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए)की टीम ने गांव टेहा में महा गंगा डेयरी पर छापा डाला। इस दौरान टीम ने मौके से 437 किलो मक्खन व 260 किलो पनीर बरामद किया।
टीम को मौके से पामोलीन व डालडा के डिब्बे भी मिले हैं। इससे अंदेशा है कि मक्खन व पनीर बनाने में पामोलीन व डालडा का भी प्रयोग किया जाता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मक्खन व पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेज दिए है। लैब रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई होगी। क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि टेहा गांव में महागंगा डेयरी पर गलत तरीके से मक्खन व पनीर तैयार किया जाता है। इस पर क्राइम यूनिट की टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को इसकी सूचना दी।
सूचना पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. बिरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने क्राइम यूनिट गन्नौर के उप निरीक्षक चांद सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप, होमगार्ड गुलाब के साथ महागंगा डेयरी पर जांच की। इस दौरान टीम को 1, 5 व 10 किलोग्राम की पैकिंग में 437 किलो मक्खन व 260 किलो पनीर बरामद हुआ। टीम को मौके से पामोलीन व डालडा के डिब्बे भी मिले। टीम ने डेयरी संचालक धर्मदास से पूछा तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। डेयरी संचालक के पास जरूरी कागजात नहीं मिले। इसके बाद पनीर व मक्खन के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेज दिया।