फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

सिपाही-एसपीओ हत्याकांड : आरोपी विकास ने ननिहाल में जाकर बदले थे खून से सने कपड़े, पुलिस ने किए बरामद

Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Crime
गोहाना । गांव बुटाना के पास गश्त के दौरान सिपाही रविंद्र व एसपीओ कप्तान सिंह की हत्या के दौरान आरोपी विकास और नीरज के कपड़ों पर भी खून लग गया था। रात में कार से भागने के दौरान आरोपियों ने खून लगी कमीज उतारकर कार में नीचे रख ली थी, जिससे रास्ते में कहीं पर पुलिस के मिलने पर शक न हो। विकास अपने घर जाने से पहले अपने ननिहाल रोहतक के गांव कलानौर गया था। वहां जाकर उसने खून लगे कपड़े उतारकर दूसरे कपड़े पहने थे। पुलिस ने उसके कपड़े बरामद कर लिए हैं। वहीं नीरज के कपड़े बरामद करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

सीआईए-2 की टीम पुलिसकर्मियों के हत्यारोपी विकास और नीरज को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। विकास ने बताया कि पुलिसकर्मियों की हत्या में विकास ने सिपाही रविंद्र कुमार को पकड़ रखा था। अमित सामने की ओर से चाकू से वार कर रहा था। विकास ने बताया कि रविंद्र ने पीछे की ओर पैर घूमाकर लात मारने का प्रयास किया तब आशा ने उसकी टांग पकड़ी ली थी। इस दौरान विकास के कपड़े खून से सन गए थे। भागने के दौरान वह अपने परिचित के साथ अपनी रिश्ते में बुआ के घर घरौंडा गया था। वहां उसे घुसने नहीं दिया गया। उसके बाद वह जींद आ गए। यहां अमित ने फिर से पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। मुठभेड़ में अमित मारा गया था। विकास उस समय घटनास्थल पर मौजूद था। वह वहां से भागकर रोहतक जिले के गांव कलानौर चला गया। कलानौर में विकास का ननिहाल है। उसने नाना के घर जाकर अपने खून से सने कपड़े बदल लिए और साफ कपड़े पहने। बाद में वहां से निकल गया था। उसने अपनी ननिहाल में घटना की जानकारी दे दी थी। वारदात के समय नीरज ने कप्तान सिंह को पकड़ा हुआ था। उसके कपड़े भी खून से सन गए थे। सीआईए की टीम वारदात के समय उसके द्वारा पहने गए कपड़ों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

खून से सने कपड़ों में गया था रिश्ते की बुआ के घर
आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह वारदात के बाद खून से सने कपड़े पहने हुए पहले गांव के रिश्ते में बुआ के घर करनाल के घरौंडा गया था। वहां पर उसकी बुआ ने उसके कपड़ों पर खून लगा देख उसे भगा दिया था। उसने कहा था कि वह कोई गलत काम करके आया था। जिसके बाद वह ननिहाल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू की कराई पहचान
सीआईए-2 की टीम आरोपियों को लेकर जींद में गई। जहां मुठभेड़ के दौरान मारे गए अमित का चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया था। आरोपियों ने उस चाकू की पहचान की है। उसी चाकू से सिपाही व एसपीओ की हत्या की गई थी।

वर्जन---
सिपाहीव एसपीओ के हत्यारोपी विकास के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। नीरज के कपड़े बरामद करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह शातिर अपराधी हैं और हत्या के समय ये जरा भी विचलित नहीं हुए थे। उन्होंने जींद में जाकर अमित के चाकू की भी पहचान की है।
-बिजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सीआईए-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed