फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Secrets Revealed in Sonipat SPO and Sepoy Murder Case Inquiry

खुलासाः पुलिसकर्मियों ने शराब पीने व आवारागर्दी से रोका तो तीन ने पकड़े हाथ, चाकू से किए वार

Thu, 02 Jul 2020 11:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Secrets Revealed in Sonipat SPO and Sepoy Murder Case Inquiry
सिपाही व एसपीओ की हत्या में शामिल आरोपी संदीप - फोटो : अमर उजाला
बरोदा थाने की बुटाना चौकी पर तैनात सिपाही रविंद्र के साथ ही एसपीओ कप्तान की शराब पीने व आवारागर्दी करने से रोकने पर हत्या की गई है। गश्त करते हुए दोनों हरियाली सेंटर के पास पहुंचे तो वहां कार खड़ी करके चारों आरोपी शराब पीते हुए मिले तो उनके साथ उस समय दो युवतियां भी मौजूद थी जो गोहाना क्षेत्र की रहने वाली है। सिपाही व एसपीओ ने उनको चौकी चलने को कहा तो उनके बीच काफी देर तक खींचतान होती रही।
विज्ञापन


उसके बाद तीन आरोपियों ने सिपाही व एसपीओ को पकड़ा तो एनकाउंटर में मारे गए अमित ने उनपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मुख्य आरोपी अमित पर हत्या के प्रयास समेत छह मुकदमे दर्ज है तो दूसरे पकड़े गए आरोपी पर एक मुकदमा है। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश करके सात दिन की रिमांड पर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद कर लिया है और सिपाही के गायब मोबाइल को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि बुटाना चौकी पर तैनात जींद जिले के बुढ़ा खेड़ा गांव के सिपाही रविंद्र व जींद के कलावती गांव के एसपीओ कप्तान की सोमवार की रात उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह गश्त के लिए निकले थे। उनके शव मंगलवार तडक़े चौकी से लगभग 600 मीटर दूर हरियाली सेंटर के पास पड़े मिले थे। इस मामले में एक आरोपी अमित उर्फ सुनारिया निवासी अजमेर बस्ती जींद पुलिस की गोली लगने से मारा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से पिन्नर नारनौंद व वर्तमान में रोहतक रोड जींद निवासी संदीप पकड़ा गया था तो भिवानी मोड़ जींद निवासी विकास भाग गया था। एसपी के अनुसार संदीप ने बताया कि उसके समेत अमित, विकास व एक अन्य ने जींद से शराब व खाने का सामान लिया था और वह मौज-मस्ती करने के लिए बुटाना के पास गए थे। जहां गोहाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियां भी उनके साथ थीं। वह गाड़ी खड़ी करके शराब पीते हुए आवागर्दी कर रहे थे।

उस समय ही सिपाही रविंद्र व पीएसओ कप्तान वहां पहुंच गए और उनको शराब पीते व आवारागर्दी करते देखकर पूछताछ करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उनको चौकी में चलने के लिए कहा तो उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। एसपी जश्नदीप रंधावा ने बताया कि इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी अमित था, क्योंकि संदीप, विकास व तीसरे साथी ने पुलिस कर्मियों को पकड़ लिया और अमित ने उनपर चाकू से कई वार किए। जिससे उनकी मौत हो गई और यह सभी वहां से भाग गए। उसके बाद पुलिस को छानबीन करने पर संदीप का पता चला और उससे पूछताछ करने पर पूरा मामला साफ हो गया।

पुलिस को बताया गया कि अमित व विकास भी संदीप के घर है तो वहां उनको पकड़ने के लिए गए और वहां पुलिस पर हमला होने के बाद गोली चलाई गई। जिसमें अमित की गोली लगने से मौत हो गई और संदीप को पकड़ लिया गया तो विकास वहां से भाग गया। एसपी ने बताया कि संदीप को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।
 

अमित पर हत्या के प्रयास समेत छह तो संदीप पर एक मुकदमा

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपी व एनकाउंटर में मारे गए अमित के खिलाफ सबसे ज्यादा मुकदमें दर्ज है। उसपर हत्या के प्रयास व झगड़े समेत छह मुकदमे दर्ज है। एसपी ने बताया कि वह आपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण ही उसने सबसे पहले पुलिस कर्मियों पर हमला किया था। इसके अलावा पकड़े गए संदीप पर हत्या के प्रयास का एक मुकदमा दर्ज है।

अमित का आपराधिक रिकार्ड
वर्ष 2015 मे थाना शहर जींद मे झगड़ा व जान से मारने की धमकी का मुकदमा
वर्ष 2015 मे थाना शहर जींद मे घर मे घुसकर चोरी करने का मुकदमा
वर्ष 2017 मे थाना शहर जींद मे मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा
वर्ष 2014 मे थाना शहर जींद मे घर मे घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा
वर्ष 2014 मे थाना सदर जींद मे हत्या के प्रयास व गिरोह बंदी की घटना का मुकदमा
वर्ष 2015 मे थाना शहर जींद मे मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा

दोनों इंस्पेक्टर की हालत सामान्य तो अन्य पुलिस कर्मियों की बेहतर
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हत्यारोपियों को जींद में पकड़ने गए सीआइए इंस्पेक्टर अनिल कुमार व सर्विलांस इस्पेक्टर प्रशांत कुमार पर भी हमला कर दिया गया था। जिसमें दोनों इंस्पेक्टर के साथ ही एसआई मनदीप सिंह व अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर अनिल व प्रशांत की हालत सामान्य है, जबकि एसआई व अन्य पुलिस कर्मी की हालत में सुधार है। उनका अभी उपचार चल रहा है और उनको पूरी तरह से ठीक होने में कुछ समय लग सकता है, क्योंकि उनपर भी चाकू से अमित ने कई वार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed