फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

डेढ़ महीने पहले मामूली कहासुनी की रंजिश में व्यक्ति को मारी तीन गोली, गंभीर

Tue, 02 Jun 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crime
बैयापुर निवासी कृष्ण कुमार को गोली लगने के बाद निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे परिजन व ग्रामीण। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव बैंयापुर में डेढ़ माह पहले हुई कहासुनी की रंजिश में कार सवार चार-पांच हमलावरों ने एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोलियां मार दीं। व्यक्ति की छाती में दो व कमर में एक गोली मारी गई है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। घायल को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बैयापुर निवासी कृष्ण कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका करीब डेढ़ माह पहले गांव के टीलू उर्फ फुलकुमार से मामूली कहासुनी में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। उसने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 9 बजे गांव के मंदिर के पास बैठा था। इसी दौरान टीलू, उसका भांजा व दो-तीन अन्य कार में सवार होकर वहां पहुंचे। टीलू, उसका भांजा व एक अन्य कार से उतरे। तीनों के हाथों में हथियार देखकर वह वहां से भागने लगा। कृष्ण ने बताया कि वह गांव के रिसाला के घर में घुसकर जब दरवाजा बंद करने लगा तो टीलू व उसके भांजे ने उसकी छाती पर दाएं व बाएं तरफ दो गोली मार दी। जिससे वह दरवाजा बंद नहीं कर सका और वहीं पर गिर गया। उसके गिरने के बाद भी हमलावरों ने उसकी कमर में एक और गोली मारी। उसका शोर सुनकर सुनील व आनंद आए उसे घायल अवस्था में उठाकर सोनीपत में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार किया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर टीलू, उसके भांजे व दो-तीन अन्य पर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन

--
गांव बैंयापुर में कहासुनी की रंजिश में व्यक्ति को गोली मारने की शिकायत मिली है। व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। हमलावरों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed