{"_id":"5ec96c718ebc3e90aa5f78a4","slug":"crime-sonipat-news-rtk5562839182","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के खाते से 1.10 लाख रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के खाते से 1.10 लाख रुपये उड़ाए, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव जुआं के रहने वाले युवक के खाते से धोखाधड़ी कर 1.10 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि वह अपने खाते से अपनी मां के खाते में योनो एसबीआई से नकदी डाल रहा था। उसके खाते से नकदी निकल गई, लेकिन उसकी मां के खाते में नकदी नहीं पहुंची। उसके पास एक युवक का फोन आने के बाद ठगी का पता चला। मामले को लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव जुआं निवासी तिशांत ने पुलिस को बताया कि वह अपने खाते से अपनी मां के खाते में नकदी ट्रांसफर कर रहा था। उसके लिए उसने एसबीआई के योनो एप से नकदी को ट्रांसफर किया था, लेकिन उसकी मां के खाते में नकदी नहीं पहुंची। जबकि उसके खाते से 1,10, 596 रुपये कट गए। इसी बीच उसके पास दो मोबाइल नंबरों से फोन आए तो उसे खुद के साथ हुई ठगी के बारे में पता चला। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी। मोहाना थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज लिया है।
जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर फोन नंबरों की डिटेल निकाली जा रही है। साइबर सेल की मदद से कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले का पता लगाया जाएगा।