{"_id":"5e7242b78ebc3e77b31a44fb","slug":"crime-sonipat-news-rtk5474101152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सिस बैंक का एटीएम चोरी करने का प्रयास, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सिस बैंक का एटीएम चोरी करने का प्रयास, पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एटीएम चोरी का प्रयास करने के आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
राई (सोनीपत)। बहालगढ़ के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के शटर का ताला तोड़कर पांच चोरों ने चोरी का प्रयास किया, हालांकि वह नकदी नहीं निकाल सके और फरार हो गए। सुबह सुरक्षा अधिकारी ने शटर टूटा देख पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
दिल्ली के मंगोलपुरी के रहने वाले पन्नालाल ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि चोरों ने सोमवार रात को एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास किया है। चोरों ने एटीएम के शटर को ताला तोड़ दिया, लेकिन एटीएम को नहीं तोड़ सके। जब वह मंगलवार को जांच करने पहुंचा तो उसे शटर का ताला टूटा मिला। जिस पर बहालगढ़ चौकी पुलिस ने चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी में पांच संदिग्ध युवक दिखाई दिए। जिनकी पहचान का प्रयास किया गया। पुलिस ने मंगलवार देर शाम पांचों युवकों की पहचान कर ली। जिस पर कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी अनिल व एएसआई अमरजीत की टीम ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों पहचान बहालगढ़ निवासी राहुल उर्फ सुंडा व नितेज सिंह, मूलरूप से यूपी के बलिया फिलहाल बहालगढ़ निवासी रिशु उर्फ टूंडा, मूलरूप से बागपत फिलहाल खेवड़ा रोड बहालगढ़ निवासी विजय उर्फ डोरीमोन, इंद्र कालोनी लिवासपुर निवासी अमत कौशिक के रूप में दी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
पेचकस से किया मशीन तोड़ने का प्रयास
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने अंदर जाकर पेचकस से मशीन तोड़ने का प्रयास किया था। लेकिन मशीन नहीं टूट सकी। उसके बाद वह वहां से भाग गए।
विज्ञापन
गार्ड तबियत खराब होने के कारण चला गया थ घर
सुरक्षा अधिकारी पन्नालाल ने पुलिस को बताया कि रात के समय एटीएम के अंदर सुरक्षा गार्ड था। सोमवार रात को सुरक्षा गार्ड की तबियत खराब थी। जिसके कारण वह एटीएम के शटर का ताला लगाकर घर चला गया था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
--
एटीएम का शटर तोड़कर चोरी के प्रयास की शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान हो गई। जिसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की किसी अन्य वारदात में संलिप्तता नहीं मिली है। जिस पर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
-अनिल कुमार, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।