फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cricket competition started in Sonipat on the lines of IPL

Sonipat News: आईपीएल की तर्ज पर सोनीपत में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 21 May 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 May 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Cricket competition started in Sonipat on the lines of IPL
सोनीपत के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के उड़नदस
सोनीपत। सोनीपत में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सोनीपत, पानीपत व दिल्ली की 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रथम शांति देवी मेमोरियल कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का आगाज रोमांचक मुकाबले के साथ किया गया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे नगर निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा व विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक नेशनल स्पोर्ट्स क्लब, सोनीपत के संचालक रविंद्र मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग ले रही 10 टीमें आईपीएल की तर्ज पर एक दूसरी टीमों के साथ लीग मुकाबले खेलेंगी। लीग मुकाबलों में प्रत्येक टीम नौ मैच खेलेगी। सेमीफाइल में टॉप चार टीमें पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबलजे में जीत दर्ज करने वाली दो टीमों के बीच फाइनल भिडंत होगी। उन्होंने बताया कि फाइनल में विजेता रहने वाली टीम को एक लाख रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं उप विजेता रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज को 11 हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व गेंदबाज को 5100-5100 रुपये के नकद ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

रात्रि में खेले जाएंगे सभी मुकाबले
रविंद्र मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में रोजाना एक मैच खेला जाएगा। जिसकी शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। सभी मैच रात्रि में खेले जाएंगे। पहले दिन पार्क हिटर्स और सहरावत 11 के बीच मैच खेला गया। जिसमें सहरावत 11 ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 194 रन बनाए। 195 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी पार्क हिटर्स की टीम 19.2 ओवर में 148 रन पर ऑल ऑउट हो गई। सहरावत 11 ने यह मुकाबले 46 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed