{"_id":"6161e60d8ebc3e9baf368ee9","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-sonipat-news-rtk6265597185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडल क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। पहले मामले में गांव पिनाना निवासी युवक की मौत हुई, जबकि उसका पिता बाल-बाल बच गया। दोनों गोहाना में किराना का सामान लेकर वापस गांव जा रहे थे, जिनकी बाइक को लाठ-जौली चौक पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दूसरे मामले में गांव मुंडलाना से लौट रहे व्यक्ति की बाइक के सामने गांव सैनीपुरा में एक गाय आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
गांव पिनाना निवासी रमेश ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो लड़के थे। उनमें छोटे लड़के रजनीश की 2015 मे हत्या कर दी गई थी। जबकि बड़े रविंद्र (28) ने गांव में किराना की दुकान कर रखी थी। वह और रविंद्र 8 अक्तूबर को बाइक पर गोहाना शहर में किराना का सामान लेने के लिए गए थे। जब वह दोनों सामान लेकर वापस लाठ-जौली चौक के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक चालक उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद चालक अपने ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गया, जबकि उसके बेटे की चोट लगने के कारण मौत हो गई। इसके बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा। इसके साथ ही अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
छोटे बेटे की हो चुकी हत्या, बड़े को हादसे में खो दिया
रमेश ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो बेटे थे। उसके छोटे बेटे रजनीश की वर्ष 2015 में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से वह बड़े बेटे के साथ मिलकर परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। अब सड़क हादसे में उसके बड़े बेटे को भी उससे छीन लिया है। हादसे के गांव में मातम पसरा और परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गाय से टकराकर बाइक सवार की मौत
गांव मुंडलाना निवासी सोनू ने बताया कि उसका भाई जयकरण उर्फ गांधी (48) अपने सात बच्चों व पत्नी के साथ गोहाना में खानपुर रोड स्थित नई बस्ती में रहता था। वह मजदूरी करके परिवार को गुजारा कर रहा था। उसके अनुसार जयकरण शुक्रवार को बाइक लेकर गांव में गया हुआ था। शाम को वह गांव से गोहाना आ रहा था। जब वह रोहतक-पानीपत हाईवे पर गांव सैनीपुरा के पास पहुंचा था तो उसकी बाइक के सामने गाय आ गई। इससे वह गाय से टकराने के बाद बाइक समेत गिर गया और चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।