{"_id":"660ee5da448aa45e720a0c4b","slug":"cracks-in-50-houses-in-kot-mohalla-victims-demand-compensation-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116306-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कोट मोहल्ला में 50 घरों में आई दरार, पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कोट मोहल्ला में 50 घरों में आई दरार, पीड़ितों ने की मुआवजे की मांग
Thu, 04 Apr 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के कोट मोहल्ला में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक सुरेंद्र पंवार। स्रोत : प्रवक्त
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कोट मोहल्ला में पहुंचकर कॉलोनीवासियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि उनके घरों में अज्ञात कारणों से दरार आ गई है और घर के कई हिस्से भी धंस चुके हैं। इसकी वजह से उनका घरों में रहना खतरे से खाली नहीं है। विधायक सुरेंद्र पंवार ने प्रशासन से मांग की है कि घरों में आई दरार व धंसने की जांच की जाए व जिन घरों में नुकसान हुआ है उनकी जांच करवाकर सरकार व प्रशासन तुरंत प्रभाव से मुआवजा दिलाई जाए।
विधायक सुरेंद्र पंवार को लोगों ने बताया कि कोट मोहल्ला में करीब 50 घरों में दरार आ चुकी है। कई मकानों की दीवार भी धंस चुकी है। मकानों की नींव को खिसकता देख क्षेत्रवासी भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि मकानों में आई दरार का पुख्ता कारण उन्हें भी पता नहीं है। विधायक सुरेंद्र पंवार ने मौके पर पहुंचकर सभी घरों का निरीक्षण किया। मौके पर नगर निगम के अधिकारियों को पेयजल लाइन की जांच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सरकार व प्रशासन से जांच व मुआवजे की मांग की है।
लोगों ने बताया कि मेहनत मजदूरी करके उन्होंने मकान बनाए थे, लेकिन आज मकानों में जिस तरह दरार व धंस गए है, सभी कॉलोनी वासी हैरान है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग डर की वजह से दूसरी जगह भी रहने लगे है। विधायक सुरेंद्र पंवार ने आश्वासन दिया कि वह उपायुक्त को पत्र लिखकर मुआवजे की मांग करेंगे, इसके साथ ही जांच भी करवाई जाएगी। इस दौरान पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, देवकीनंदन, विजय, सुनील, जयभगवान, रमेश, सुशील मौजूद रहे।