{"_id":"661c0d802a2ed19d71047ae0","slug":"crackdown-on-those-selling-fake-seeds-will-be-tightened-team-formed-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116849-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नकली बीज बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, टीम गठित
Sun, 14 Apr 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नकली बीज बेचने वाले विक्रेताओं पर नकेल कसने के लिए सोनीपत कृषि विभाग ने पहल शुरू कर दी है। मुख्यालय से मिले टारगेट के बाद कृषि विभाग ने बीजों के सैम्पल लेने के लिए दो टीमों का गठन किया है। इसके बाद अब ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्थित खाद, दवाई व बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।
खरीफ सीजन में सोनीपत जिले के कई क्षेत्रों में किसानों को नकली व मिश्रित बीजों की वजह से धान की फसल में काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई किसानों ने कृषि विभाग को दी गई शिकायतों के बाद संबंधित बीज कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। किसानों को संबंधित बीज कंपनी की तरफ से मुआवजा भी जारी किया गया था। परंतु इसके बावजूद कई किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था। ऐसे में इस बार इस तरह की परिस्थितियां पैदा न हो, इसके लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। खरीफ सीजन में बीजों के 61 सैंपल लिए जाएंगे।