फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crackdown on increasing encroachment on roads begins

Sonipat News: सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण पर शिकंजा कसना शुरू

Sat, 09 Nov 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Nov 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on increasing encroachment on roads begins
फोटो 13- सोनीपत के खरखौदा में शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण कर रखे गए सामान को उठाकर ट्राली
खरखौदा। नगर पालिका ने शहर की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण करनवे वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नपा ने शहर की प्रमुख सड़कों व चौराहों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। प्रथम चरण में अतिक्रमण करने वालों को केवल चेतावनी देकर जागरूक होने की सलाह दी गई थी, लेकिन अब नपा ने चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो लोग तीन दिन में चालान नहीं भरेंगे, उनके खिलाफ न्यायालय से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नपा की ओर से अतिक्रमण करने वालों को पहले चेताया जा चुका है, लेकिन अब अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नपा सचिव पंकज जून ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। नपा की टीम ने शुक्रवार को कई दुकानों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे हैं। साथ ही बाहर रखे गए सामान को जब्त किया गया है। नालों या फुटपाथ के आगे रेहड़ी लगाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यदि कोई रेहड़ी लगाता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर पानी का छिड़काव जारी
नपा सचिव पंकज जून ने कहा कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर लगाम लगाने के लिए नपा की ओर से शहर की सड़कों पर टैंकर से पानी छिड़काव करवाया जा रहा है। इससे वाहनों के आवागमन से उठने वाली धूल को रोका जा सकता है। वहीं, कर्मचारियों को भी हिदायत दी गई है कि सड़कों पर झाडू लगाने से पहले पानी का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed