फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crackdown on illegal water connections will be tightened

Sonipat News: पानी के अवैध कनेक्शनों का कसा जाएगा शिकंजा

Fri, 26 Apr 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal water connections will be tightened
गोहाना। जलापूर्ति विभाग की ओर से पेयजल कनेक्शन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा जाएगा। जो कनेक्शन अवैध हैं, उन पर शिकंजा कसा जाएगा। कनेक्शन के हिसाब से ही पेयजल की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

पानी को बर्बाद करने वालों और अवैध कनेक्शन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जुर्माना भी लगाया जाएगा। जलापूर्ति विभाग की ओर से पेयजल कनेक्शनों पर विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में सामान्य श्रेणी का 40 रुपये प्रति महीना, वहीं अनुसूचित जाति का 20 रुपये प्रति महीना बिल दिया जा रहा है। उपभोक्ता इन पेयजल के बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को पीने के पानी के बिल का भुगतान पेटीएम, गूगल पे, भीम पे या फोन पे के माध्यम से करने पर छूट मिलती है। पानी के अवैध कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के अलावा कनेक्शन करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जलापूर्ति विभाग गोहाना के कार्यकारी अभियंता नवीन गोयत ने बताया कि गर्मी में पानी बर्बादी न हो, इसके लिए विभाग अवैध कनेक्शन व पानी की बर्बादी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को पेयजल के बिल का भुगतान करने की लिए भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed