फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crackdown on drug smugglers, four arrested

Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा, चार गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on drug smugglers, four arrested
गन्नौर/कुंडली। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस टीम मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट व सीआईए की टीमों ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 25 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त व 5 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बड़ी व कुंडली थाना में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं। चूरापोस्त सहित गिरफ्तार तीन आरोपियों को तीन दिन व गांजा सहित गिरफ्तार आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 प्रभारी अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम में नियुक्त एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि तीन युवक गांव बड़ी के सरकारी स्कूल के पास खड़े हैं। वह दो बैग में मादक पदार्थ लिए हुए हैं और बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर जांच की तो तीन युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को काबू कर लिया। उनके पास दो बैग थे। उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव मकरंदापुर के बलबीर व शिवकुमार तथा शाहजहांपुर के गांव राजनपुर के जगतपाल के रूप में दी। पुलिस ने उनकी तलाशी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी पूजा गोयत से संपर्क किया। उनकी मौजूदगी में युवकों के बैग की तलाशी ली तो बलबीर के बैग से 7 किलो 600 ग्राम चूरापोस्त मिली। वहीं जगतपाल व शिवकुमार के पकड़े बैग से 17 किलो 600 ग्राम चूरापोस्त मिली। वह चूरापोस्त को लेकर कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने बताया है कि वह मादक पदार्थ को बदायूं से लेकर आए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

सीआईए सोनीपत की टीम ने ड्रेन नंबर आठ एचएसआईआईडीसी कुंडली के पास से एक युवक को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर सीआईए में नियुक्त एएसआई सिकंदर ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ ड्रेन नंबर आठ के पास कुंडली में मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि मूलरूप मूलरूप से बिहार के वैशाली के गांव वाफापुर फिलहाल कुंडली निवासी नितेश गांजा तस्करी करता है। वह कुछ देर बाद गांजा बेचने आया। जिस पर टीम ने मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। इसी बीच युवक आया तो उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान नितेश के रूप में हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ ईश्वर चहल से संपर्क किया। उनके आने के बाद आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 5 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कुंडली थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed