{"_id":"6a175531806f0d663402d70c","slug":"crackdown-on-bullet-bikes-emitting-firecrackers-22-challans-issued-so-far-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154612-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइकों पर शिकंजा, अब तक 22 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइकों पर शिकंजा, अब तक 22 चालान
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में नपा रोड पर बुलेट बाइक की जांच करते गन्नौर ट्रैफिक यूनिट प्रभारी सोह
गन्नौर। जीटी रोड ट्रैफिक यूनिट गन्नौर की ओर से अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक यूनिट प्रभारी सोहन लाल के नेतृत्व में जनवरी माह से अब तक 22 बुलेट चालकों के चालान किए जा चुके हैं। इन पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कुछ युवक बुलेट बाइकों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पटाखे छोड़ते हैं, जिससे आमजन को परेशानी होती है और सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बुलेट बाइक का चालान किया। जांच के दौरान पकड़ी जाने वाली प्रत्येक बुलेट बाइक पर 30 से 35 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रैफिक प्रभारी सोहन लाल ने युवाओं से अपील की कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न करवाएं और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।