फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cows will not be left in gaushala in 15 days, will be left in corporation office

Sonipat News: 15 दिन में गोशाला में नहीं छोड़े गोवंश तो निगम कार्यालय में छोड़ेंगे

Fri, 21 Jul 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cows will not be left in gaushala in 15 days, will be left in corporation office
फोटो :26: सोनीपत में नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर रोष जताते अखंड हिंदू स्वाभिमान ट्रस्ट के
सोनीपत। अखंड हिंदू स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्य और गो सेवकों ने नगर निगम आयुक्त से मिलकर गोवंश की बेकद्री का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि गोवंश को पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा। नंदीशाला में गोवंश भूखे मर रहे हैं। सड़कों पर घूम रहे गोवंश डंपिंग प्वाइंट में कचरा व पॉलिथीन तक खाकर मर रहे हैं। उन्होंने निगम आयुक्त से गोवंश को पर्याप्त चारा देने की व्यवस्था करने और 15 दिन में कार्रवाई न होने पर उनको निगम आयुक्त कार्यालय में घुसाने की चेतावनी दी ।

वीरवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष राई के नेतृत्व में गो रक्षक नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोशाला व नंदीशाला में गोवंश को पर्याप्त चारा नहीं मिल रहा है। इससे गोवंश मर रहे हैं। यह आंकड़ा कई दिनों से बढ़ रहा है। कई गोवंश पॉलिथीन खाकर जान गंवा चुके हैं। पोस्टमार्टम करवाने पर उनके पेट से पॉलिथीन मिली है। निगम की तरफ से पशुओं के रखने और उनके चारे की बेहतर व्यवस्था नहीं की गई है। कम रेट वाली एजेंसी को टेंडर दे दिया गया। यह रेट पिछले वर्ष से बहुत कम है। ऐसे सवाल उठता है कि पिछले साल से कम रेट में एजेंसी पशुओं को पेट भर चारा कैसे मुहैया कराएगी। अधिकारियों को भी इस दिशा में सोचना चाहिए था। उन्होंने निगम आयुक्त से नंदीशाला में पशु रखने की क्षमता बढ़ाने, पशु पकड़ने और चारे की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम गोवंश को पकड़ने में बेबस है तो गोभक्त पूरे शहर से उनको पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जा सकते हैं। साथ ही कहा कि किसी गोवंश की मौत होने की सूचना नगर निगम के अधिकारी या फिर एजेंसी को देने का प्रयास करते हैं तो फोन नहीं उठाया जाता। साथ ही मृत गाय को दफनाने के लिए जो एजेंसी निर्धारित की गई है वह भी फोन नहीं उठाती। आयुक्त से नोडल अधिकारी नियुक्त करके उनका नंबर सार्वजनिक करने की मांग की। इस दौरान सुनील दहिया, आशीष, मंजीत कुमार, सोनू, मंजीत दहिया, रमेश जांगड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वर्जन

नंदीशाला में गोवंश की मौत होने पर उसे रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है। मेरे संज्ञान में गोवंशों की मौत का मामला आया है, जिसकी जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। इनमें पार्षदों को भी शामिल किया जाएगा। यह टीम समय-समय पर नंदीशाला का दौरा करके व्यवस्था का आकलन करेगी। सभी टेंडर एजेंसी को नियम के अनुसार है दिए जाते हैं। -विश्राम कुमार मीणा, आयुक्त, नगर निगम

फोटो :26: सोनीपत में नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर रोष जताते अखंड हिंदू स्वाभिमान ट्रस्ट के

फोटो :26: सोनीपत में नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर रोष जताते अखंड हिंदू स्वाभिमान ट्रस्ट के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed