{"_id":"657b562d87afee5d7e0481e6","slug":"cow-protectors-caught-a-cart-full-of-meat-sonipat-news-c-197-1-snp1002-10829-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोरक्षकों ने मांस से भरी गाड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोरक्षकों ने मांस से भरी गाड़ी पकड़ी
Fri, 15 Dec 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो 37- सोनीपत के गन्नौर में मांस से भरी गाड़ी की जांच करते पुलिस कर। स्रोत : पुलिस
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा के पास वीरवार को गोरक्षा दल के सदस्यों ने मांस से भरी गाड़ी पकड़ी। मांस को नारियल के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे। गो रक्षकों ने गाड़ी व चालक को मुरथल पुलिस के हवाले कर दिया है। गिरफ्तार आरोपित आसिफ उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव गांव गुंगरू का रहने वाला है। वह मांस लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था।
मुरथल थाना पुलिस को दी शिकायत में गो रक्षक मालवीय नगर के रहने वाले आनंद कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर की सुबह वह अपने साथियों के साथ भिगान टोल प्लाजा के पास मौजूद थे। उन्होंने गुप्त सूचना पर दिल्ली की तरफ जा रही एक पिकअप को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से नारियल के नीचे मांस भरा हुआ मिला। उनका कहना है कि मांस दिल्ली की तरफ ले जाया जा रहा था। इसके बाद उन्होंने गाड़ी चालक आसिफ को मुरथल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आनंद कुमार की शिकायत पर हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोवर्धन अधिनियम के तहत आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मांस के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा
मुरथल थाने के जांच अधिकारी उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी में मांस के साथ गाय की खाल भी मिली है। हालांकि पुष्टि के लिए पशु चिकित्सकों को भी बुलाया गया था। चिकित्सकों ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए फरीदाबाद बेज दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी गोमांस होने की पुष्टि हो पाएगी। पूछताछ में चालक ने बताया है कि वह मांस को पंजाब के खन्ना से लोड कर दिल्ली सप्लाई करने जा रहा था। गाड़ी में करीब 35 क्विंटल मांस था।
विज्ञापन
पांच दिन पहले भी पकड़ी थी गाड़ी
पांच दिन पहले 9 दिसंबर को भी गो रक्षा दल के सदस्यों ने भिगान टोल प्लाजा के पास से मांस से भरी एक कार को पकड़ा था। कार के अंदर पिछली सीट पर मांस रखा हुआ था। कार का चालक मोहम्मद अरशद उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के हुमायूं नगर का रहने वाला था, जबकि उसके साथ मेरठ के सदीक नगर निवासी शाह आलम भी था। जिसके बाद उन्होंने कार व दोनों व्यक्तियों को मुरथल पुलिस को सौंप दिया था।