फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   court news

अदालत ने तलब किए एचएसआईडीसी के अधिकारी, 12 को सुनवाई

Sat, 28 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 28 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिले के औद्योगिक एरिया राई, कुंडली, बड़ी, सोनीपत फेस वन व फेस टू में बिजली, पानी, सीवरेज व सड़कों की मूलभूल सुविधाओं का मामला अदालत में पहुंच गया है। अमर उजाला द्वारा 15 नवंबर से विशेष अभियान चलाने पर शहर की समाजसेवी संस्था जिला सुधार समिति ने 26 नवंबर को लोक अदालत में जनहित याचिका दायर की, जिस पर अदालत ने डीसी सोनीपत, कुंडली, राई, मुरथल, बड़ी व सोनीपत एचएसआईडीसी के इस्टेट आफिसर को तलब किया है। मामले की अब 12 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता और सोनीपत जिला सुधार समिति के अध्यक्ष एवं एडवोकेट सुशीलचंद जैन ने बताया कि जिले में पेंटिंग, पैकेजिंग से लेकर स्टील, फूड और ऑटो पार्ट की सैकड़ों कंपनियां हैं। इसके लिए कुंडली, राई, मुरथल, बड़ी, सोनीपत फेस वन व फेस टू में उद्योगिक एरिया बनाए गए हैं, जहां की जिम्मेदारी एचएसआईडीसी को दी गई है। उक्त एरिया में उद्योगपतियों से लेकर श्रमिकों को बिजली, पानी, सीवरेज, सड़क व सुरक्षा देने की जिम्मेदारी एचएसआईडीसी के अधिकारियों की हैं, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

गंदा पानी खड़ा होने के कारण मलेरिया, डेंगू और दूसरी बीमारियां फैल रही हैं। इस कारण उद्योगपतियों के लिए अपने काम को आगे बढ़ाने में काफी परेशानी आ रही है, जबकि एचएसआईडीसी हर माह सुविधाएं देने व रखरखाव के नाम पर लाखों रुपये फीस ले रही हैं। ऐसे में अधिकारियों को हिदायत दी जाए कि वे उद्योगिक एरिया में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। अदालत ने सर्विस अथॉरिटी 1987 के तहत वकील सुशीलचंद जैन, अजय गहलावत, संदीप व भरत कुमार की जनहित याचिका स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 57 याचिका दायर कर चुकी समिति
अध्यक्ष सुशीलचंद जैन ने बताया कि तीन साल में समिति 57 जनहित याचिका दायर कर चुकी हैं, जिसके परिणाम सार्थक रहे हैं। अदालत में अधिकारियों को जवाब देना पड़ता है। उन्होंने याचिका दायर कर शहर के बीचों बीच गुजरने वाली ड्रेन नंबर छह को पक्की करने, निगम में शामिल गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, शहर में काठमंडी, गोहाना रोड, गीताभवन चौक, एटलस रोड, सुभाष चौक, कच्चे क्वार्टर व मुरथल अड्डे पर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाने, सेक्टर 14-15 डिवाइडर रोड के दोनों किनारों पर संतर को पक्का करने, इस रोड पर हैवी ट्रैफिक पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed