{"_id":"6846e7bf40dcb52f0f00cc93","slug":"couple-was-attacked-after-entering-their-home-in-sonipat-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दंपती पर हमला: पति गंभीर रूप से घायल, देखें CCTV फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर दंपती पर हमला: पति गंभीर रूप से घायल, देखें CCTV फुटेज
Mon, 09 Jun 2025 07:25 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:25 PM IST
सार
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक दंपती पर हमला किया गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सोनीपत में दंपती से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के गांव मिर्जापुर खेड़ी में रविवार रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक दंपती पर हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट की और पति को खींचकर गली में ले जाकर पीटा। घायल पति को उसकी पत्नी ने सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल खानपुर कलां के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
पीड़िता का बयान
गांव निवासी बबली ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि रात को वह और उसके पति राजबीर घर पर थे। उसी दौरान संदीप और उसका भाई राजबीर उनके घर में घुस आए। दोनों ने बबली और उनके पति के साथ मारपीट की। आरोपियों ने राजबीर को घर से खींचकर गली में ले जाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज
घटना की जानकारी मिलने पर बरोदा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, और पीड़ित परिवार ने पुलिस को फुटेज सौंपने की बात कही है। परिवार ने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: महिला की गला रेतकर हत्या, पति से अलग रहती थी बाला... चलाती थी ढाबा, मौके पर मिली बीयर की बोतल