फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Couple accused of stealing Rs 35 lakh kept in flat

Sonipat News: दंपती पर फ्लैट में रखे 35 लाख रुपये चोरी करने का आरोप

Wed, 25 Oct 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Couple accused of stealing Rs 35 lakh kept in flat
राई (सोनीपत)। मुरथल स्थित टीडीआई इस्पानिया रॉयल के फ्लैट में दोस्त से मिलने आए दंपती पर 35 लाख रुपये की चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने अस्पताल लीज पर लेने के लिए राशि को फ्लैट में ही रखा था। जब पीड़ित ने दंपती से संपर्क किया तो उन्होंने रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। उन्होंने 10-10 लाख के दो चेक के फोटो भी उनके पास भेजे, लेकिन बाद में पता लगा कि उनके खाते में रुपये ही नहीं है। इस पर मुरथल थाना में शिकायत देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


मुरथल स्थित टीडीआई इस्पानिया रॉयल निवासी प्रवेश मलिक ने पुलिस बताया कि उनकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित सतरिख रोड आनंद विहार कॉलोनी निवासी राहुल उपाध्याय से हुई थी। वह एक हवन में गए थे, जहां वह मिले और उनकी आपस में दोस्ती हो गई। राहुल उपाध्याय व उनकी पत्नी खुशबू पांडेय दोनों ज्योतिष का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल व उनकी पत्नी उनके फ्लैट पर आए थे। वह उनके पास रुक गए। आरोप है कि 10 अक्तूबर को उनके एक दोस्त की मां का निधन हो गया था। इस पर वह उनके घर चले गए थे। जब वह तीन दिन बाद वापस आए तो राहुल व खुशबू फ्लैट में थे। उनके फ्लैट में रखे 35 लाख रुपये चोरी मिले। उन्होंने राहुल व खुशबू पर चोरी का शक जताते हुए रुपये वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने उसे विंध्याचल (यूपी के मिर्जापुर) बुला लिया, जहां पर आरोपियों ने उसे पांच दिन में रुपये देने के लिए कहा। इसके बाद दोनों मोबाइल बंद कर लापता हो गए। कई दिन बाद आरोपियों से फोन पर संपर्क हुआ और मुकदमा दर्ज कराने को कहा तो उन्होंने 10-10 लाख रुपये के दो चेक की फोटो उनके पास भेज दी। जब उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो आरोपियों का बैंक खाता खाली मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। मुरथल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रवेश मलिक ने बताया कि उन्होंने रुपये दोस्तों से उधार लिए थे। वह अस्पताल लीज पर लेना चाहते हैं। अस्पताल की बिल्डिंग को किराये पर लेकर वह काम शुरू करना चाहते थे। दोस्त बनकर आए दंपती उनके फ्लैट से नकदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

फ्लैट मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

- जसपाल सिंह, थाना प्रभारी मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed