फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Counting of votes will start from 8 am on 14 tables, preparations complete

Sonipat News: 14 टेबल पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना , तैयारी पूरी

Mon, 03 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will start from 8 am on 14 tables, preparations complete
फोटो 06- सोनीपत के मोहाना स्थित बीट्स कॉलेज में मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेती जन
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा में शामिल छह विधानसभाओं की मतगणना बिट्स कॉलेज मोहाना में होगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर जनरल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला एन व उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मतगणना केंद्र का दौरा किया। उन्होंने विधानसभा अनुसार बनाए गए मतगणना केंद्रों में बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनरल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला एन ने कहा कि गर्मी के चलते सभी मतगणना केंद्रों पर पानी, पंखें व कूलर सहित कर्मचारियों व पार्टी एजेंटों के बैठने की उचित व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। मतगणना के लिए लगाई गई टेबलों पर कार्यरत सभी कर्मचारी सतर्कता के साथ कार्य करें, इसमें किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। कंट्रोल यूनिट में उम्मीदवार वाइज वोटों की गिनती का डाटा भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर भी पूरी तरह जांच कर अपलोड करें।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जिले में मंगलवार को होने वाली लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों राई, गन्नौर, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना व बरोदा की मतगणना के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को द्वितीय मतगणना प्रशिक्षण दिया गया है। टीम में मतगणना ऑब्जर्वर, माइक्रो आब्जर्वर व मतगणना सहायक शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया मंगलवार प्रात: आठ बजे से आरंभ होगी। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। विधानसभा अनुसार सभी मतगणना केंद्रों पर 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर तीन सदस्यों का स्टाफ नियुक्त किया गया है, जिनमें काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग सहायक और काउंटिंग माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल रहेंगे। रिजर्व स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक राउंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। स्ट्राॅन्ग रूम से ईवीएम लाने वाले कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। मतों की गणना के बाद ईवीएम को सील कर वापस स्ट्राॅन्ग रूम में जमा करवाया जाएगा।
पहले पोस्टल बैलेट पेपर व ईडीसी की होगी गिनती
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह पहले पोस्टल बैलेट पेपर व ईडीसी की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलेट पेपर व इलेक्शन डयूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) की गिनती के लिए अलग हॉल में व्यवस्था की गई है। ड्यूटी पर कार्यरत ऑपरेटर इनको भारत निर्वाचन आयोग के हिदायतानुसार स्कैन करेंगे, जिसके आधार पर वैध पोस्टल बैलेट पेपर व ईडीसी की गिनती की जाएगी।

मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी
डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मतगणना केंद्र पर कार्यरत ड्यूटी स्टॉफ, पार्टी एजेंटों व उम्मीदवारों के पास बनाए गए हैं। पास के आधार पर ही प्रवेश किया जा सकता है। यहां मोबाइल फोन ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी।

यह रहे मौजूद
इस दौरान मतगणना ऑब्जर्वर डॉ. एस आशा, ऊषा रानी एनसी, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, सीईओ जिला परिषद डॉ. सुशील कुमार, एसडीएम गोहाना विवेक आर्य, एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर, एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, एसडीएम सोनीपत अमित कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रेणुका, डीआरओ हरिओम अत्री, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार, निर्वाचन तहसीलदार निदेश शर्मा, डीआईओ विशाल सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

फोटो 06- सोनीपत के मोहाना स्थित बीट्स कॉलेज में मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेती जन

फोटो 06- सोनीपत के मोहाना स्थित बीट्स कॉलेज में मतगणना के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेती जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed