फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Counseling today for admission of students passed in foundation examination

Sonipat News: बुनियाद परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के दाखिले के लिए काउंसिलिंग आज

Thu, 27 Jun 2024 09:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Jun 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Counseling today for admission of students passed in foundation examination
सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।
सोनीपत। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के सत्र 2024-26 के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों का दाखिले को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। विद्यार्थियों के दाखिले के लिए शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश परामर्श सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पसंदीदा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली प्रक्रिया में विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचाना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना मिशन बुनियाद के तहत बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसमें 223 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि परीक्षा में 191 विद्यार्थी ही शामिल हुए थे। जबकि 32 गैर हाजिर रहे थे। 26 मई को जारी किए गए परीक्षा परिणाम में 161 विद्यार्थियों ने बाजी मारी थी, जबकि 30 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया था। निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार बुनियाद कार्यक्रम के तहत चयनित कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों का दाखिला उन्हें अलॉट किए गए बुनियाद केंद्र में करवाया जाना है। इन विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों में नीट व जेईई की दो वर्ष के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

किस खंड से कितने विद्यार्थियों का हुआ चयन
खंड परीक्षार्थी चयनित प्रतीक्षा सूची में शामिल
गन्नौर 34 30 04
गोहाना 22 14 08

कथूरा 18 12 06
खरखौदा 17 15 02

मुंडलाना 27 21 06
राई 33 32 01

सोनीपत 40 37 03
कुल 191 161 30

जिले में यहां बनाए गए हैं बुनियाद केंद्र

खंड बुनियाद केंद्र
गोहाना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

गन्नौर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
सोनीपत : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन

राई : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील


दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित केंद्र : स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, विद्यार्थी व अभिभावक का आधार कार्ड, आठवीं कक्षा की अंकतालिका, बुनियाद लेवल-3 का परिणाम-पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो व बैंक पासबुक की फोटो प्रति।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित केंद्र : स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, विद्यार्थी व अभिभावकों का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आठवीं कक्षा की अंकतालिका, बुनियाद लेवल-3 का परिणाम-पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की फोटो प्रति।


वर्जन

मिशन बुनियाद कार्यक्रम के नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश परामर्श सत्र आयोजित किया जाएगा। जहां बुनियाद के उत्तीर्ण विद्यार्थियों पहले आओ पहले पाओ के आधार पर केंद्र आवंटित किए गए। सुबह आठ बजे सत्र की शुरुआत की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को समय पर पहुंचकर दस्तावेज सत्यापित करवाने होंगे। विद्यार्थी के पास किसी दस्तावेज की कमी है तो वह बाद में जमा करवा सकते हैं, लेकिन प्रवेश परामर्श सत्र में पहुंचने अनिवार्य होगा।
- सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed