{"_id":"69fe4de1178282e389070afe","slug":"councilor-candidate-deepak-chawla-sought-votes-from-the-voters-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153675-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पार्षद प्रत्याशी दीपक चावला ने मतदाताओं से मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पार्षद प्रत्याशी दीपक चावला ने मतदाताओं से मांगे वोट
Sat, 09 May 2026 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी दीपक चावला ने शुक्रवार को डोर-टू-डोर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। महिलाओं ने फूल-मालाओं और आरती से स्वागत किया जबकि युवाओं और बुजुर्गों ने भी खुलकर उनके पक्ष में नारे लगाए।
दीपक चावला ने सुबह से देर शाम तक वार्ड में मतदाताओं से सीधा संवाद किया। साथ में उन्होंने मेयर प्रत्याशी कमल दिवान के लिए भी वोट की अपील की। उन्होंने सिक्का कॉलोनी, जनता कॉलोनी, दिल्ली कैंप, सेक्टर-13, सेक्टर-12-13 के भगत सिंह ढाबे के पीछे वाले पार्क क्षेत्र, श्रीनगर, खान कॉलोनी, सिद्धार्थ कॉलोनी, मैप्सको और अहमदपुर सहित सभी प्रमुख इलाकों में अपना जनसंपर्क अभियान किया।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय निवासियों ने सफाई की बदहाल व्यवस्था, टूटी सड़कों, स्वतंत्र नगर (खान कॉलोनी) में सीवर की समस्या, जगह-जगह जमा पानी और खराब स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया। महिला कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर दीपक चावला के संकल्प पत्र बांटे और उनके लिए वोट की अपील की। इस मौके पर रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, मेयर प्रत्याशी कमल दिवान, लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर व जय भगवान अंतिल,ने भी वोट की अपील की