फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Councilor accused of slapping supervisor

पार्षद पर सुपरवाइजर को थप्पड़ मानरे का लगाया आरोप

Wed, 10 Feb 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Councilor accused of slapping supervisor
पार्षद द्वारा की गई मारपीट का निगम कार्यालय में विरोध करते ठेका कर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर में सीवर व्यवस्था संभाल रहे सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने एक निगम पार्षद पर मारपीट का आरोप लगाया है। सोमवार शाम को हुई घटना के विरोध में ठेकाकर्मी हड़ताल पर चले गए है। मंगलवार को ठेका कर्मियों ने सीवर सफाई का कार्य ठप रखा। कर्मचारियों ने इसकी लिखित शिकायत निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र को दी। इस पर संयुक्त आयुक्त ने पार्षद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने कानूनी कार्रवाई नहीं होने तक काम पर लौटने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता महेंद्र बताया कि कर्मचारी वार्ड-14 में सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान निगम पार्षद मौके पर आए और गाली-गलौज करने लगे। इस बात पर कर्मियों ने उनको टोका तो वह मारपीट पर उतर आए। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए सुपरवाइजर संजय वलेचा को थप्पड़ जड़ते हुए अन्य कर्मचारियों से धक्कामुक्की करने लगे। पार्षद के भाई ने बीच-बचाव कराया। मामले की सूचना अधिकारियों को भी दी। इसके विरोध में ठेका कर्मी सीवर व्यवस्था संभालने के बजाय नगर निगम में पहुंचे। अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी और पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन

ठेका कर्मी महेंद्र, राजेश, अशोक, विजय, मोहित, सोनू आदि ने बताया कि जब तक पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है, तब तक कार्य नहीं करेंगे। सीवर व्यवस्था को ठप कर विरोध किया जाएगा। अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ मिलकर पार्षद के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा। मेरी सुपरवाइजर व कर्मचारियों के साथ कोई कहासुनी नहीं हुई है। हालांकि क्षेत्र में सीवर समस्या को लेकर उनको अवगत कराया है। ठेका कर्मी जानबूझकर मुझ पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। यह आरोप पूरी तरह गलत है। सूर्य दहिया, निगम पार्षद वार्ड नंबर 14
शहर में सीवर व्यवस्था ठप पड़ी है। लोग निगम के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करा रहा हैं, उसके बाद भी समय पर सीवरों की सफाई नहीं होती। ठेका कर्मी लोगों से पैसे लेकर सीवरों की सफाई करते हैं। पार्षद से उनकी बात भी हुई है। ठेका कर्मी जानबूझकर मारपीट का आरोप लगा रहे है। सुरेंद्र नैय्यर, निगम पार्षद वार्ड नंबर 2

मामले की जांच करने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। यदि कर्मचारियों व सुपरवाइजर के साथ किसी ने मारपीट की है तो कार्रवाई की जाएगी। सुभाषचंद्र, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed