फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Councillor said to the Municipal Secretary- Drain the water accumulated on Delhi Road

Sonipat News: नपा सचिव से बोले पार्षद- दिल्ली रोड पर भरा पानी निकला दो

Thu, 28 Aug 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Councillor said to the Municipal Secretary- Drain the water accumulated on Delhi Road
फोटो 14: सोनीपत के खरखौदा नगरपालिका में दिल्ली मार्ग की पानी निकासी को लेकर पहुंचे पार्षद सचिव
खरखौदा। शहर की सड़कों पर लंबे समय से पानी भरा हुआ है। इससे लोग परेशान हैं। पहले दिल्ली मार्ग पर सब्जी मंडी से पीछे तक जलभराव की स्थिति बनी रहती थी लेकिन अब यह समस्या दिल्ली चौक तक पहुंच गई है। इस समस्या को लेकर पार्षद सीमा देवी व नवीन दहिया ने नपा सचिव पंकज जून को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


पार्षदों ने कहा कि दिल्ली मार्ग पर पानी भरा हुआ है। दुकानों के आगे हमेशा पानी रुका रहता है। पानी भरने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। आसपास रहने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बच्चों और बुजुर्गों का घरों से निकलना बंद हो गया है। स्कूल आते-जाते समय कोई न कोई बच्चा पानी में गिर जाता है। वह चाहते हैं कि इस समस्या का स्थानीय हल किया जाए। अगर इसमें समय लगता है तो इसके अस्थायी हल के लिए तत्काल प्रभाव से काम किया जाए ताकि लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




सब्जी मंडी का पानी मुख्य सड़क पर छोड़ा जा रहा
पार्षदों ने कहा कि इस समय सब्जी मंडी के पानी को भी मुख्य सड़क पर छोड़ा जा रहा है। ऐसे में उनका कहना है कि वह मार्केट कमेटी के सचिव से मिलकर दिल्ली मार्ग पर डाली गई पाइप लाइन को शिफ्ट करने की मांग करेंगे ताकि दिल्ली मार्ग पर जलभराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed