{"_id":"68c71a47f608d596730757f0","slug":"councillor-receives-death-threat-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142279-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पार्षद को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पार्षद को जान से मारने की धमकी
Mon, 15 Sep 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। शहर के वार्ड सात के पार्षद अनूप दहिया ने नगरपालिका की एक जमीन पर कब्जा होने से रोकने की कार्रवाई पर फोन पर धमकी मिलने की शिकायत पुलिस आयुक्त को दी है। शहर के विश्राम गृह में रविवार को उनके साथ कई पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।
पत्रकारों से बातचीत में पार्षदों ने यह आरोप लगाए और कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं होती है तो उनका अगला कदम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने का होगा।
पार्षद नवीन दहिया ने कहा कि नगरपालिका अपनी बेशकीमती जमीन को बचाने में नाकामयाब साबित हो रही है। पहले बाईपास किनारे की जमीन पर नपा ने कब्जा करवाया तो कुछ दिन पहले ही शहर के बीच एक जगह पर नपा की जमीन पर कब्जा होता देखा पार्षदों ने ही उसे रुकवाने का काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद लगातार नगरपालिका की जमीन को अवैध कब्जों से बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नपा के अधिकारी व कर्मचारी इस तरफ गंभीर नहीं है।
पार्षद व आल हरियाणा ईंट भट्ठा यूनियन उपप्रधान अनूप का कहना है कि बृहस्पतिवार को खरखौदा आए निगम आयुक्त सोनीपत, हर्षित कुमार के समक्ष उन्होंने नपा की जमीन पर अवैध कब्जे होने की आवाज उठाई थी, जिस पर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन निगम आयुक्त की तरफ से मिला था।
अगले दिन फोन पर उन्हें धमकी मिली कि नपा की जमीन के मामले में अगर आवाज उठाई तो जान से मार देंगे। इसके बाद भी कई बार धमकी देने वाले ने फोन किया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं की।
पार्षदों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह साथी पार्षदों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने चंडीगढ़ जाएंगे। इस दौरान पार्षद जसबीर, पार्षद प्रमोद इंदौरा, रवींद्र, सीताराम व अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।