फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corporation will spend 31.17 lakh on sterilization if dogs start growing in the city

शहर में बढ़ने लगे कुत्ते तो नसबंदी कराने पर 31.17 लाख खर्च करेगा निगम

Thu, 03 Sep 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Corporation will spend 31.17 lakh on sterilization if dogs start growing in the city
नगर निगम कार्यालय - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्तों के काटे जाने पर काफी संख्या में लोग नागरिक अस्पताल में एंटी रेबिज वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। लेकिन अस्पताल में 25 अगस्त से इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को मार्केट से 350 रुपये का इंजेक्शन खरीदकर लगवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों की लगातार बढ़ रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम अब कुत्तों की नसबंदी कराएगा। इसके लिए निगम के अफसरों ने 31.17 लाख रुपये का टेंडर लगाया है।
विज्ञापन

शहर में कुत्तों की संख्या बढ़ने से कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर शहरवासी नगर निगम कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं। साथ ही कुत्तों व बंदरों के काटे जाने की वजह से नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दूसरी ओर अस्पताल में 25 अगस्त से इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। लोगों की लगातार बढ़ रही समस्या को देखते हुए नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी कराने पर 31.15 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। ठेकेदार मिलने के बाद निगम की तरफ से ठेका अलॉट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिस स्थान से लाए जाएंगे कुत्ते, नसबंदी के बाद वहीं छोड़े जाएंगे
कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए ठेकेदार द्वारा कुत्तों को पकड़कर पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के पास लाया जाएगा। निगम क्षेत्र में ठेकेदार जिस स्थान से कुत्ते पकड़कर चिकित्सकों के पास नसबंदी कराने के लिए लाएंगे, वहां कुत्तों की नसबंदी कराने के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। नसबंदी होने के बाद कुत्तों की संख्या में कमी आएगी। इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए निगम ने 31.17 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर अलॉट होने के बाद कुत्तों की नसबंदी कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
-साधुराम नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed