{"_id":"5f4ff4308ebc3e543d32ae24","slug":"corporation-will-spend-31-17-lakh-on-sterilization-if-dogs-start-growing-in-the-city-sonipat-news-rtk571717820","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बढ़ने लगे कुत्ते तो नसबंदी कराने पर 31.17 लाख खर्च करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बढ़ने लगे कुत्ते तो नसबंदी कराने पर 31.17 लाख खर्च करेगा निगम
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्तों के काटे जाने पर काफी संख्या में लोग नागरिक अस्पताल में एंटी रेबिज वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। लेकिन अस्पताल में 25 अगस्त से इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को मार्केट से 350 रुपये का इंजेक्शन खरीदकर लगवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों की लगातार बढ़ रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम अब कुत्तों की नसबंदी कराएगा। इसके लिए निगम के अफसरों ने 31.17 लाख रुपये का टेंडर लगाया है।
शहर में कुत्तों की संख्या बढ़ने से कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर शहरवासी नगर निगम कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं। साथ ही कुत्तों व बंदरों के काटे जाने की वजह से नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दूसरी ओर अस्पताल में 25 अगस्त से इंजेक्शन खत्म हो चुके हैं। लोगों की लगातार बढ़ रही समस्या को देखते हुए नगर निगम ने कुत्तों की नसबंदी कराने पर 31.15 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। ठेकेदार मिलने के बाद निगम की तरफ से ठेका अलॉट कर दिया जाएगा।
जिस स्थान से लाए जाएंगे कुत्ते, नसबंदी के बाद वहीं छोड़े जाएंगे
कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए ठेकेदार द्वारा कुत्तों को पकड़कर पशुपालन विभाग के चिकित्सकों के पास लाया जाएगा। निगम क्षेत्र में ठेकेदार जिस स्थान से कुत्ते पकड़कर चिकित्सकों के पास नसबंदी कराने के लिए लाएंगे, वहां कुत्तों की नसबंदी कराने के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। नसबंदी होने के बाद कुत्तों की संख्या में कमी आएगी। इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
----
कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए निगम ने 31.17 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। टेंडर अलॉट होने के बाद कुत्तों की नसबंदी कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
-साधुराम नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम