{"_id":"65eca711197825925208e85e","slug":"corporation-will-seal-the-properties-of-defaulters-who-do-not-pay-house-tax-from-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115089-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गृहकर जमा न कराने वाले डिफाल्टरों की प्राॅपर्टी कल से निगम करेगा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गृहकर जमा न कराने वाले डिफाल्टरों की प्राॅपर्टी कल से निगम करेगा सील
Sat, 09 Mar 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम ने बकाया गृहकर जमा न कराने वाले डिफाल्टरों की प्रॉपर्टी सील करने की तैयारी की है। अब नगर निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी 11 मार्च से प्राॅपर्टी सील करना शुरू करेंगे। नगर निगम ने जनवरी 300 डिफाल्टर प्राॅपर्टी मालिकों को सीलिंग के नोटिस जारी किए थे। जिसमें से अधिकतर ने अभी भी टैक्स जमा नहीं कराया है। जिसको लेकर दोबारा नोटिस जारी किए गए थे।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से वर्ष 2010-11 से 31 मार्च 2023 तक के बकाया गृहकर के ब्याज पर 100 फीसदी छूट दी जा रही है। इसके लिए प्राॅपर्टी मालिकों को 31 मार्च तक बकाया गृहकर जमा करना होगा। नगर निगम कार्यालय में अब तक 15 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो पाया है जबकि चालू वित्त वर्ष में 30 करोड़ रुपये वसूल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। अब अधिकारियों के सामने 31 मार्च तक लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती है। ऐसे में निगम 11 मार्च से इसको लेकर अभियान शुरू करेगा। नगर निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि समय पर करअदायगी न करने पर डिफाल्टरों के भवनों को 11 मार्च से सील किया जाएगा। सीलिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए निगम ने अपनी टीम का गठन कर लिया है।