फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corporation office opened on holiday, 310 people deposited 22.79 lakh outstanding house tax

Sonipat News: छुट्टी के दिन खुला निगम कार्यालय, 310 लोगों ने जमा कराया 22.79 लाख बकाया गृहकर

Mon, 29 Jun 2026 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
Corporation office opened on holiday, 310 people deposited 22.79 lakh outstanding house tax
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पहुंचे लोग। संवाद
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय रविवार को छुट्टी के दिन खुला रहा। छूट के साथ बकाया गृहकर जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कार्यालय पहुंचकर 200 लोगों ने 17.56 लाख रुपये नकद गृहकर जमा कराया। वहीं, रविवार शाम 5 बजे तक 110 लोगों ने 5.22 लाख रुपये गृहकर ऑनलाइन जमा कराया। ऐसे में एक दिन में 22.79 लाख रुपये जमा जा सका।
विज्ञापन

100 फीसदी ब्याज पर छूट के साथ एकमुश्त बकाया गृहकर जमा कराने के लिए 30 जून अंतिम तिथि होने से लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए सोमवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद भी निगम कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए छूट के साथ बकाया गृहकर जमा कराने के लिए दो दिन का समय बचा है। नगर निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष में 40 करोड़ रुपये गृह कर वसूल करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। जबकि निगम कार्यालय में अब तक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया गृहकर जमा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक लंबित गृहकर को 30 जून तक जमा करवाने पर बकाया गृहकर पर लगने वाले 100 फीसदी ब्याज को माफ किया जाएगा। समय पर टैक्स न भरने वालों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

बताया कि डिफाल्टरों की प्राॅपर्टियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। उस दौरान किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। लोगों से अपील है कि वह 29 व 30 जून को निगम निगम कार्यालय में पहुंचकर अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed