फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corporation is violating NGT rules

Sonipat News: निगम कर रहा एनजीटी नियमों का उल्लंघन

Thu, 03 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 03 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Corporation is violating NGT rules
फोटो 07: सोनीपत में बहालगढ़ रोड के पास ड्रेन में खुलेआम छोड़ा जा रहा सीवर का दूषित पानी। संवाद
सोनीपत। नगर निगम की ओर से सीवर का पानी बिना शोधित किए ही शहर के अंदर ड्रेन नंबर छह में छोड़ रहा है। निगम राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के नियमों का उल्लंघन कर रहा है। बहालगढ़ रोड के पास निगम की ओर से खुले आम पानी छोड़ा जा रहा है। नियमों को नजरअंदाज करते हुए निगम प्रशासन की ओर सरेआम लापरवाही बरती जा रही है। लघु सचिवालय में बुधवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम व शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों व सीवर के दूषित पानी को एसटीपी के माध्यम से साफ कर ड्रेनों में छोड़ा जाए अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि कई बार लोगों की शिकायत आती है कि फैक्टरियां दूषित पानी को सीधे जमीन के अंदर छोड़ रही या जमीन के ऊपर बाहर खुले में छोड़ रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए समय-समय पर फैक्टरियों की जांच करें कि वहां पर एसटीपी लगाया गया है या नहीं। लगाया गया है तो वह सही से कार्य कर रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर किसी औद्योगिक इकाई में किसी प्रकार की खामी मिलती है उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उपायुक्त ने शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवर में गोबर डालने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई करें। सीवरेज में गोबर डालने से ही सीवरलाइन ब्लॉक होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि शहर से गुजरने वाली ड्रेनों की सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। नगर परिषद व पालिका ड्रेनों में कूड़ा-कचरा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed