फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

नगर निगम का कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिलने से पब्लिक डीलिंग बंद हुई, भटकते रहे लोग

Tue, 23 Jun 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona virus
निगम कार्यालय का गेट बंद कर लोगों को अंदर जाने से रोकते होमगार्ड - फोटो : Sonipat
सोनीपत। नगर निगम में सीएफसी का कंप्यूटर ऑपरेटर कोरोना पॉजिटिव मिलने से सोमवार से पब्लिक डीलिंग का कार्य बंद कर दिया गया है। इसके लिए नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट को बंद करते हुए लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी। सोमवार को काम कराने के लिए आए लोग निगम कार्यालय में भटकते रहे।
विज्ञापन

नगर निगम के सीएफसी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद अब सोमवार से नगर निगम की सीएफसी को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। अब अधिकारी-कर्मचारी भी अब बाहर से आने वाले लोगों के सीधे संपर्क में आने से बच रहे हैं। इसकी के चलते नगर निगम का मुख्य द्वार सुबह ही बंद कर दिया और वाहनों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। कार्यालय परिसर में पब्लिक डीलिंग का कार्य बंद होने से लोग दिनभर भटकते रहे। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि अपनी कार्यों को पूरा कराने के लिए लोगों को नगर निगम की वेबसाईट पर शिकायत दर्ज करानी होगी। शिकायत दर्ज होने पर निगम की ओर से लोगों के कार्यों को पूरा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स भी भरा जा सकता है। टैक्स जमा कराते हुए अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगेगा। प्रॉपर्टी टैक्स के जमा होते ही लोगों के मोबाइल पर मैसेज मिलेगा।
विज्ञापन

--
निगम कार्यालय में एक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से कर्मचारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही पूरे कार्यालय को सैनिटाइज भी करवाया गया है। फिलहाल कुछ समय के लिए पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शंभू राठी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed