फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

जिले में कोरोना का कहर जारी, 59 कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 09 Jun 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
corona virus
शंभू दयाल स्कूल में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बात करते डीसी श्यामलाल पूनिया - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जिले में सोमवार को 59 कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले में अधिकतर लोगों की हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी हुई है तो संक्रमित लोगों के संपर्क में आने पर भी कई पॉजिटिव हुए हैं। जिस तरह से लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले मिल रहे हैं, उसने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को परेशानी में डाला हुआ है। दिल्ली के आसपास जीटी रोड के गांवों में हालात ज्यादा बिगड़ते दिख रहे हैं। जिले में 483 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, जिनमें से 165 मरीज ठीक हो गए हैं तो 314 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि केडी गन्नौर में 33 वर्षीय मोबाइल दुकानदार, अशोक नगर गन्नौर में 19 वर्षीय छात्रा, दिल्ली मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत्त ट्यूलिप ग्रांड का रहने वाला 42 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। राई में 42 वर्षीय महिला व उसका 16 वर्षीय बेटा, राजीव कालोनी में दिल्ली सरकार के 56 वर्षीय कर्मचारी, बीसवां मिल के रामनगर कालोनी में 35 वर्षीय इंजीनियर, कुंडली में 29 वर्षीय युवक, जीवन नगर में 28 वर्षीय युवक, टीडीआई में 46 वर्षीय व्यक्ति, शिवपुरी कालोनी में 32 वर्षीय युवक व मैक्स हाईट में 8 वर्षीय बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला। बच्चे के पिता की पहले ही कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले भी पॉजिटिव
जाट जोशी में 46 वर्षीय व्यक्ति, 10 वर्षीय छात्रा, 33 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला व उनका 8 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी पहले ही संक्रमित मरीज के संपर्क में रहे। इसके अलावा राई में 16-16 वर्ष के किशोर व 10 साल का लड़का भी पॉजिटिव मिले, वह भी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए। राई में एक अन्य व्यक्ति व मॉडल टाउन में 29 वर्षीय युवती, सुंदर सांवरी में 24 वर्षीय युवती, एक गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति, बड़ौता में 10 वर्षीय बच्चा, बीसवां मील में मां-बेटा व एक अन्य भी मां-बेटा संक्रमित मिले। राई में 18 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला व 42 वर्षीय व्यक्ति, प्याऊ मनियारी में 20 वर्षीय युवक व 36 वर्षीय महिला, कपड़ा मार्केट में 59 वर्षीय बुजुर्ग, जीवन नगर में 29 वर्षीय महिला व उसकी एक वर्षीय बेटी भी कोरोना संक्रमित मिले। सोनीपत शहर में 26 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय व्यक्ति व 59 वर्षीय अन्य बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहणा में 28 वर्षीय युवक, ओमैक्स सिटी में 31 वर्षीय युवक, सोनीपत में 36 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, कबीरपुर में 5 वर्षीय लड़की, 30 वर्षीय युवक व महिला, 16 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय किशोरी, नीलम कालोनी में 35 वर्षीय युवक, बंदेपुर में 32 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय किशोरी व अशोक नगर में 48 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed