फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

दिल्ली पुलिस कर्मी के संक्रमित मिलने पर खुबडू गांव सील किया

Sat, 25 Apr 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona virus
गांव खूबडू के सील करने के बाद तैनात पुलिस कर्मी व अन्य - फोटो : Sonipat
गन्नौर। गांव खुबडू का रहने वाला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात खुबडू गांव का संक्रमित युवक ड्यूटी के दौरान अपने गांव में आता-जाता रहता था। दो दिन पहले वह अपने गांव से पानीपत निवासी अपनी बहन के पास गया था और वहां के नागरिक अस्पताल में जांच करवाई थी। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद उसे तुरंत पानीपत से खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही प्रशासन ने गांव खुबडू को सील कर दिया। इसके साथ लगते 10 गांवों को बफर जोन व 4 गांवो को कंटेनमेंट जोन में डाल दिया गया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार व नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार राजबीर दहिया लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया है। इसके अलावा गांव में स्थायी ड्यूटी मजिस्ट्रेट खेल विभाग के कुश्ती कोच राजसिंह व क्रिकेट कोच मनोज कुमार को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed